7 देश आैर 15 राज्य : चार महिला बाइकर्स लंबा सफर तय कर पहुंचीं संतरा नगरी

7 देश आैर 15 राज्य : चार महिला बाइकर्स लंबा सफर तय कर पहुंचीं संतरा नगरी
7 देश आैर 15 राज्य : चार महिला बाइकर्स लंबा सफर तय कर पहुंचीं संतरा नगरी
7 देश आैर 15 राज्य : चार महिला बाइकर्स लंबा सफर तय कर पहुंचीं संतरा नगरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत महिलाअों के लिए सुरक्षित है यह कहना है हैदराबाद की चार महिला बाइकर्स का। ये चारों महिलाएं 16500 किलोमीटर की रोड ट्रिप पर सात देशों की यात्रा कर चुकी हैं। देशभर में इनक्रेडिबल इंडिया, एडवेंचर ट्रिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महिलाएं यात्रा पर निकली थीं। बाइकर्स के नाम जय भारती, एएसडी शांति, शिल्पा बालकृष्णन और प्रिया बहादुर हैं। वे कहती हैं कि हमने 15 राज्यों में देश व म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम और कम्बोडिया की यात्रा बाइक से की है। हमारा अनुभव शानदार रहा। चारों महिलाएं बाइक पर 16500 किलोमीटर की रोड ट्रिप पूरी कर चुकी हैं। महिला बाइकर्स का कहना है कि उनकी यात्रा कई महिलाओं को प्रेरित करेगी। उनके अंदर एक हिम्मत पैदा करेगी।  इस बाइक जर्नी  के बारे में उन्होंने कहा कि भविष्य में बाइक ट्रिप पर निकलने वाली महिलाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वियतनाम में बहुत ज्यादा ट्रैफिक है। म्यांमार में माउंटेन होने की वजह से थोड़ी मुश्किल हुई। हमने बजाज डामीनो 400 सीसी बाइक का यूज किया।

विदर्भ टूरिज्म की दिखाई फिल्म

हैदराबाद से 11 फरवरी को बाइक से निकली महिलाएं यात्रा पूरी करके  नागपुर पहंुचीं। इस दौरान इंडिया टूरिज्म के असिस्टेंट डायरेक्टर जीतेंद्र जाधव व सीनियर रीजनल मैनेजर एमटीडीसी महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन हनमुंत हेडे, सूचना अधिकारी अनिल गाडे भी मौजूद थे। इस मौके पर महाराष्ट्र टूरिज्म व विदर्भ टूरिज्म की फिल्म भी दिखाई गई। 

बनाई गई डाक्यूमेंट्री

इस चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व साईं कुमार रेड्डी ने किया। इस दल के साथ रास्ता फिल्म के सदस्य भी चल रहे थे और उनकी यात्रा की रिकॉर्डिंग भी की गई। इस रिकॉर्डिंग में यात्रा के दौरान लोगों से होने वाली मुलाकात, विभिन्न स्थानों की संस्कृति, रहन-सहन और परिवेश को भी शामिल किया गया। हैदराबाद से साईं कुमार रेड्डी अपनी टीम के साथ चलकर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।  यात्रा में मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म व तेलंगाना टूरिज्म से भी काफी सपोर्ट मिला। मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म और टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास कर रही है। 2018 को ईयर ऑफ एडवेंचर भी घोषित किया गया है।

 

Created On :   8 April 2018 3:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story