ट्रक हड़ताल का चौथा दिन : अब तक 65 करोड़ का नुकसान

Fourth day of truck strike : loss of above 65 crores
ट्रक हड़ताल का चौथा दिन : अब तक 65 करोड़ का नुकसान
ट्रक हड़ताल का चौथा दिन : अब तक 65 करोड़ का नुकसान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को 4 दिन पूरे हो चुके हैं। इन चार दिनों में लगभग 65 करोड़ रुपए का घाटा हो चुका है। हड़ताल के दौरान नेशनल हाईवे पर ट्रकों का आवागमन काफी घटा है। ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को कापसी में ढाई घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान वाहनों का आवागमन रुक गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मार्ग सुचारु हो पाया। हड़ताल के कारण इससे शहर के बाहर स्थित टोल नाकों की आय भी काफी प्रभावित हुई है।

इस व्यवसाय से जुड़े हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। अब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इस बीच सोमवार को शहर में हड़ताल खत्म होने की खबर फैल गई थी। हालांकि बाद में इसके अफवाह होने की बात पता चली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी और वित्त मंत्री पीयूष गोयल से ट्रांसपोर्टरों के अखिल भारतीय संगठन के पदाधिकारियों की मुलाकात होनी थी, लेकिन यह मुलाकात नहीं हो पाई।

इस बीच हड़ताल को सतरंजीपुरा के लोकल ट्रांसपोर्टर तथा वाड़ी के लोकल ट्रांसपोर्टरों ने अपना समर्थन घोषित किया है। हड़ताल के कारण जीवनावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। यदि यह हड़ताल जल्द ही समाप्त नहीं होती है तो आने वाले समय में स्थिति गंंभीर रूप ले सकती है। 

नागपुर ट्रकर्स यूनिटी के अध्यक्ष कुक्कू मारवाह ने बताया कि हड़ताल को चार दिन बीत गए हैं। अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। जब तक हड़ताल को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आता, तब तक हम डटे रहेंगे। इस मामले में प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप कर हमारी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। हड़ताल के कारण हमें एक ट्रक पर रोजाना 5,000 रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं मजदूरों को भी रोजगार नहीं मिल रहा है। जब तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई घोषणा नहीं कर देते तब तक हड़ताल चलती रहेगी।

Created On :   24 July 2018 5:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story