लेन-देन के विवाद में मित्र का दबा दिया गला, बकाया राशि को लेकर हुआ था झगड़ा

Friend strangled in a transaction dispute, there was a fight over the outstanding amount
लेन-देन के विवाद में मित्र का दबा दिया गला, बकाया राशि को लेकर हुआ था झगड़ा
गोंदिया  लेन-देन के विवाद में मित्र का दबा दिया गला, बकाया राशि को लेकर हुआ था झगड़ा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया.  आमगांव पुलिस थानांतर्गत ग्राम सीतेपार में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। घटना 11 जनवरी को शाम 4.30 बजे के दौरान घटित होने की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को भी देर रात को ही पता चली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सीतेपार निवासी अश्विन जितेंद्र फुलबांधे (22) एवं आरोपी आशीष छबीलाल बिसेन (25) दोनों नागपुर में कैटरिंग के काम के लिए लेबर ले जाने का कार्य करते हैं एवं दोनों एक दूसरे के मित्र थे। इसी काम के बकाया पैसों को लेकर घटना के दिन उन दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आशीष ने अश्विन की गर्दन को जोर से दबाकर रखा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय अश्विन के परिवार के लोग बाहर गांव गए थे। वे रात को लगभग 11 बजे के दौरान जब बाहर गांव से वापस लौटे तब अश्विन उन्हें खाट पर मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद अश्विन के चाचा फरियादी रवींद्र मोहनलाल फुलबांधे ने आमगांव पुलिस स्टेशन में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आशीष बिसेन को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच आमगांव पुलिस कर रही है। 

Created On :   13 Jan 2023 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story