गडकरी ने जलसंवर्धन के लिए गिनाई बुलढाणा पैटर्न की विशेषताएं

Gadkari describe features of Buldhana pattern for water augmentation
गडकरी ने जलसंवर्धन के लिए गिनाई बुलढाणा पैटर्न की विशेषताएं
गडकरी ने जलसंवर्धन के लिए गिनाई बुलढाणा पैटर्न की विशेषताएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जलसंवर्धन मामले में बुलढाणा पैटर्न की विशेषता गिनाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व लघु सूक्ष्म मध्यम उद्योग विकास मामलों के मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि यह पैटर्न उनके विविध कार्यों में सर्वाधिक पसंदीदा कार्य है। विकास कार्य में राज्य सरकार की निधि खर्च नहीं करते हुए राज्य सरकार का 170 करोड़ रुपये बचाया गया है। रविवार को रेशमबाग में एग्रोविजन प्रदर्शनी में गडकरी बोल रहे थे। बुलढाणा जिले में राष्ट्रीय महामार्ग विकास के 12 प्रकल्पों से 491 किलोमीटर की सड़क मंजूर की गई है। योजना के तहत सड़क निर्माण के साथ जलसंवर्धन को जोड़ा गया है। इससे राज्य को एक रुपये भी लागत नहीं लगी है। बल्कि राज्य सरकार के 170 करोड रुपए बचाए गए है। बुलढाणा जिले में 5510 दसलाख घनमीटर जलभंडारण निर्माण किया है। इससे 152 गांव लाभान्वित हुए हैं। लगभग4.83 लाख किसानों को लाभ मिला है।

बुलढाणा में महामार्ग विकास के माध्यम से 22,800 कुओं का पुनर्भरण किया गया। सिंचित क्षेत्र में 1426 हेक्टेयर क्षेत्र की बढ़त हुई है। जलभंडार के कारण 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में संरक्षित सिंचाई की व्यवस्था है। जिले में 81 जलापूर्ति योजनाओं के कुएं पुनर्भरण हुए हैं। गांव टैंकरमुक्त हुए हैं। बुलढाणा पैटर्न को राज्य भर में लागू करने का विचार है। राष्ट्रीय महामार्ग विकास के 60 प्रकल्प मंजूर किए गए हैं। 419 स्थानों पर जलसंवर्धन व भूजल पुनर्भरण कार्य किए गए हैं। इससे राज्य में 126 लाख घनमीटर पानी का अतिरिक्त भंडारण हुआ है। 30 हजार एकड़ क्षेत्र में संरक्षित सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस प्रकल्प के लिए भूसंपादन की आवश्यकता नहीं पड़ी। नदी गहरायीकरण से बाढ़ की समस्या दूर हुई। राष्ट्रीय महामार्ग विभाग के मुख्य अभियंता विजय देशपांडे, तत्कालीन अधीक्षक अभियंता बालासाहब ठेंग का सत्कार किया गया। ठेंग लिखित जलसमृद्धि गाथा पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

Created On :   24 Nov 2019 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story