दूसरे राज्यों में लड़की को बेचकर देह व्यवसाय करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Gang busted for selling girl, ten arrested crime news nagpur
दूसरे राज्यों में लड़की को बेचकर देह व्यवसाय करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
दूसरे राज्यों में लड़की को बेचकर देह व्यवसाय करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मानव तस्करी कर देह व्यवसाय करानेवाले गिरोह का पर्दाफाश कर रामनगर पुलिस ने हरियाणा से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चंद्रपुर की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इस सनसनीखेज मामले के उजागर होने के बाद सर्वत्र हड़कंप मच गया है। इस बीच पुलिस ने बीते 10  वर्षो में जिले के विभिन्न पुलिस थानो से लापता हुई लड़कियों की शिकायतों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस को संदेह है कि इन महिलाओं ने और भी कई लड़कियों को बेचा  है। मामले में लिप्त आरोपी फरार न हो, इसलिए  पुलिस ने भारी गोपनीयता बरती थी।

इस संदर्भ में पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी तुषार चव्हाण ने  बताया कि हरियाणा से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को  10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में रामनगर पुलिस थाने की पीएसआई दंडवते छानबीन कर रहे हैं।   हरियाणा के अलावा झारखंड के भी तार जुड़े होने की बात पुलिस ने कही हैं, जिससे आनेवाले समय में और अधिक आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर शहर के बंगाली कैम्प परिसर के दुर्गा मंदिर परिसर में खेल रही एक दस वर्षीय बालिका को बेहोशी की दवा खिलाकर हरियाणा के बेट में उसे बेच दिया गया था। यह मामला दस साल बाद उजागर हुआ।

मात्र 10 हजार रूपए में बालिका को बेचा
 उन्होंने बताया कि बालिका को बेचने के बाद दलालों ने उसकी 7 शादियां रचाई तथा उससे देह व्यवसाय कराया गया। इस दौरान उस पर दो बच्चों का मातृत्व लादा गया। इस संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। इस मामले में पीड़िता की जानकारी अनुसार  चंद्रपुर की जान्हवी(42) सावित्री(55)   को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जान्हवी ने  10 से 15 हजार रुपये के लिए पीड़िता को बेच दिया था।
 

Created On :   9 Jan 2020 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story