गैस सिलेंडर की शोक यात्रा और किया प्रदर्शन

Gas cylinder mourning and demonstration
गैस सिलेंडर की शोक यात्रा और किया प्रदर्शन
महिला कांग्रेस का आयोजन गैस सिलेंडर की शोक यात्रा और किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर| महिला कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नैस अली के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शोकयात्रा निकाली गई। वेरायटी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लगाए। महिला कांग्रेस की ओर से कहा गया कि एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में 218 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को ही 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। सरकार महंगाई बढ़ा रही है। विरोध प्रदर्शन में रेखा काटोले, अंजना मडावी, गीता जलगांवकर, कल्पना द्रोणकर, नंदा अतकरे, उषा धुर्वे, पूजा देशमुख, प्रमिला धामणे, कविता गुडधे, संगीता बनाफर, सुरेखा लोटे, शालिनी सरोदे, रानी सालवे, किरण मोहिते, ममता वालदे, रोशनी निखाडे, रेखा बागाई, वंदना चंदेल, कविता धुंडे, सारिका गवली, संगीता खोरपडे, रत्नमाला जाधव, सुरेखा लोंडे सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

Created On :   8 July 2022 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story