- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- गिरीश गांधी चलता फिरता एक...
गिरीश गांधी चलता फिरता एक आदर्श-कुलपति डॉ. मिश्रा

डिजिटल डेस्क, अमरावती. समाज में विश्वसनीयता का संकट है। विश्वास प्रतीकात्मक होता है। आने वाली पीढ़ी को आदर्श चाहिए और हमारे पास चलता फिरता एक आदर्श है जो प्रत्येक क्षेत्र पर्यावरण, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, क्रीड़ा आदि में अपने कार्य के लिए पहचाना जाता है। यह बात कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, कराड के कुलपति डॉ. मिश्रा ने कही। वह रविवार 18 सितंबर को गिरीश गांधी के अमृत महोत्सवी सत्कार समारोह के अवसर पर महेश भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक बच्चू कडू, पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, कमलताई गवई, पत्रकार प्रवीण बर्दापुरकर, बालासाहब कुलकर्णी, विष्णु मनोहर, आर.बी. अटल प्रमुख रूप से मंचासीन थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनंत गुढे, डॉ. रवीन्द्र कोल्हे, डॉ. स्मिता कोल्हे, दिनेश बूब, पूर्व महापौर विलास इंगोले, राजाभाऊ देशमुख, सुभाष गवई, अविनाश दुधे, हरिभाऊ मोहोड, अन्नतराव घराट, वैभव दलाल, प्रवीण चांडक, प्रदीप देशपांडे, विलास मराठे आदि उपस्थित थे।
विधायक कडू ने कहा कि पेड़ लगाओ तो लोग उसमें मतलब ढूंढते हैं। संवेदनाओं का होना बहुत जरूरी है। दूसरे के कांटे निकालने चाहिए किन्तु राजनीति में खुद में इतने कांटे चुभे हुए होते हैं कि कौन-सा कांटा निकालना है यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है।
कमलताई गवई ने कहा कि आपका (गिरीश गांधी) का हमेशा सहयोग रहा है। मेरे पति के देहांत के बाद पालक के रूप में उन्होंने मेरा साथ दिया और हमेशा हमें याद रखा। इतना बढ़ा व्यक्ति कैसे इतनी बातों को याद रखता है तो ध्यान में आता है कि वह जब गिरीश गांधी जैसा हृदय रखता है तो संभव होता है। डॉ. देशमुख ने कहा कि कहते हैं कि राजनीति वाले लोगों की चमड़ी मोटी होती है, ऐसा नहीं है, यहां आने के बाद इतने तरह के मामले देखकर और पल-पल बदलते लोगों के व्यवहार को देखकर संवेदनता खत्म होने लगती है और धीरे-धीरे चमड़ी मोटी हो जाती है। आपने (गिरीश गांधी) मुझे कई बार संकट के समय में रास्ता दिखाया। इनकी एक बात यह भी अलग है कि वह व्यावहारिक रूप से ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। खुद को जाति धर्म सबसे ऊपर उठकर खुद को स्थापित किया यह उनका खुद का व्यक्तित्व है।
Created On :   19 Sept 2022 4:23 PM IST