गो एयर दिल्ली विमान 7 तक रद्द, मुंबई और पुणे की उड़ानों में देरी

Go Air Delhi Plane canceled till 7, Mumbai and Pune flights delayed
गो एयर दिल्ली विमान 7 तक रद्द, मुंबई और पुणे की उड़ानों में देरी
गो एयर दिल्ली विमान 7 तक रद्द, मुंबई और पुणे की उड़ानों में देरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विमानों में लगातार समस्याओं का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इसके चलते लगातार रद्द करने का सिलसिला भी बना हुआ है। सोमवार को एक दिल्ली- नागपुर और नागपुर दिल्ली गो एयर के विमान को 7 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। विमान कंपनी रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं कर रही है। इससे कयास लगाए जा रहे है कि विमानों की कमी है। जानकारी के अनुसार राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल दिल्ली से शाम 7.20 बजे उड़ान भरकर संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर रात 8.55 बजे पहुंचने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2519 को सोमवार को रद्द कर दिया गया है। वहीं नागपुर से रात 9.25 बजे उड़ान भरकर रात 11.10 बजे दिल्ली पहुंचने वाले इंडिगो का विमान क्रमांक 2520 को भी रद्द कर दिया गया है। यह विमान 7 जनवरी तक रद्द रहने वाला है। विमान कंपनी ने रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

इन विमानों में है देरी

मुंबई और पुणे से आने वाले विमानों में सोमवार को देरी दर्ज की गई। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 अपने तय समय दोपहर 1.05 बजे से आधा घंटा देरी से पहुंचा। वहीं, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 202 अपने तय समय रात 7.20 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 अपने तय समय रात 8.15 बजे से 45 मिनट देरी से और मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 अपने तय समय रात 8.35 बजे से आधा घंटा देरी से पहुंचने की संभावना है।

Created On :   3 Feb 2020 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story