शिवशाही में सफर के दौरान सोने की चेन चोरी

डिजिटल डेस्क, खामगांव | शिवशाही बस में खामगांव से अमडापुर जाते दौरान दुसाद दम्पति की बैग में से अज्ञात चोर ने सोने की चेन चोरी करने की घटना उजागर हुई। मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमडापुर निवासी नंदकिशोर दुसाद एवं उनकी पत्नी खामगांव में आए थें। सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह होने से उन्हें रिश्तेदार ने सोने की चैन भेट दी थी। इस बीच दुसाद दम्पति सोमवार को सुबह खामगांव बसस्थानक पर अडामपुर यहां जाने के लिए शिवशाही बस में बैठे। सफर के दौरान दो व्यक्ति उनके बैग समीप आना–जाना कर रहे थें। इस बीच वे घर पहुंचने पर उन्हें बैग में सोने की चेन नजर नहीं आई। इस बारे में नंदकिशोर दुसाद ने मंगलवार सुबह खामगांव शहर पुलिस थाने में जानकारी दी। पुलिस ने बसस्थानक पर जाकर जांच की। खबर लिखे जाने तक अपराध दर्ज नहीं हुआ था।
Created On :   6 July 2022 6:06 PM IST