गोंदिया : पंचतत्व में विलीन हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के ससुर मसानी

Gondia: Father-in-law of Madhya Pradesh CM Shivraj merged in Panchatatva
गोंदिया : पंचतत्व में विलीन हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के ससुर मसानी
गोंदिया : पंचतत्व में विलीन हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के ससुर मसानी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी घनश्यामदास मसानी पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार को मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अमर सिंह और संजय सिंह के साथ ही, तीनों बेटियों साधना सिंह, कल्पना सिंह और रेखा ठाकुर ने भी उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सिवनी के विधायक दिनेशरॉय मुनमुन, विधायक विनोद अग्रवाल, नगराध्यक्ष अशोक इंगले, मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद बोधसिंह भगत, बालाघाट के जिलाधिकारी दीपक आर्य, पुलिस महानिरीक्षक व्यंकटेश्वर राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, मंडला के कमांडेंट अभिजीत रंजन और शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दें बुधवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में ह्दयगति रुकने से उनका देहांत हो गया था। वे 88 वर्ष के थे। गुरुवार सुबह एयर एम्बुलेंस से उनका पार्थिव शरीर गृहनगरी लाया गया था। 

 

Created On :   19 Nov 2020 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story