सोमवार को गोंदिया का पारा 36 डिग्री सेल्सियस पार 

Gondias mercury crossed 36 degree Celsius on Monday
सोमवार को गोंदिया का पारा 36 डिग्री सेल्सियस पार 
गोंदिया सोमवार को गोंदिया का पारा 36 डिग्री सेल्सियस पार 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिले में जिले में धीरे-धीरे गर्मी रफ्तार पकड़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। फरवरी माह में ही मई माह की तेज गर्मी का अहसास होने से आगामी दिनों में गर्मी की कल्पना कर लोगों के पसीनें छूट रहे है। पिछले दिनों से तेज धूप का असर देखते हुए कूलर व ठंडे मटकों की दुकानों के साथ ही रसवंती की दुकानें सजने लगी हंै। उसी प्रकार व्यापारी वर्ग भी गर्मी में आवश्यक सामग्री को अपने दुकानों में रख रहे हैं। दोपहर के दौरान गलियों में आइस्क्रीम व गन्ना रस की बिक्री करनेवाले व्यवसायी भी नजर आ रहे हैं।


 

Created On :   28 Feb 2023 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story