जितेन्द्र सिंह ने कहा - गवर्नेंस सुधार से कामकाजी महिलाओं को मिल रहा अनुकूल वातावरण

Governance reforms providing conducive environment for working women- Jitendra Singh
जितेन्द्र सिंह ने कहा - गवर्नेंस सुधार से कामकाजी महिलाओं को मिल रहा अनुकूल वातावरण
अनुकूल वातावरण जितेन्द्र सिंह ने कहा - गवर्नेंस सुधार से कामकाजी महिलाओं को मिल रहा अनुकूल वातावरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय कार्मिक और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए गवर्नेंस सुधार कामकाजी महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण विभाग ने सरकार की नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पारिवारिक जीवन तथा पेशे के बीच संतुलन प्रदान करने के ठोस प्रयास किए हैं।

डॉ सिंह ने बाल देखभाल अवकाश का उदाहरण देते हुए कहा कि 730 दिनों के सीसीएल मंजूरी को जारी रखते हुए कुछ अन्य उपाय भी किए गए हैं। एक जुलाई 2022 से बाल देखभाल के लिए दिव्यांग महिला कर्मचारियों को 3 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से विशेष भत्ता प्रदान किया गया है, जिसमें डीए में 50 फीसदी की वृद्धि पर 25 फीसदी की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की जांच से संबंधित विशेष अवकाश का प्रावधान किया गया है और पीड़ित महिला कर्मचारी 90 दिनों की छुट्टी पा सकती है। मृत-जन्म या जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मृत्यु के कारण संभावित भावात्मक आघात के मद्देनजर केन्द्र सरकार की महिला कर्मचारी को 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

 

Created On :   17 Jan 2023 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story