हड़ताल खत्म होने के बाद खुले शासकीय कार्यालय, सप्ताहभर बाद कार्यालयों में लौटी चहल-पहल

Government offices opened after the end of the strike, activity returned to the offices after a week
हड़ताल खत्म होने के बाद खुले शासकीय कार्यालय, सप्ताहभर बाद कार्यालयों में लौटी चहल-पहल
वर्धा हड़ताल खत्म होने के बाद खुले शासकीय कार्यालय, सप्ताहभर बाद कार्यालयों में लौटी चहल-पहल

डिजिटल डेस्क, वर्धा. पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राज्य सरकार के सभी विभाग के कर्मचारियों द्वारा 14 मार्च से शुरू की गई हड़ताल आखिरकार आश्वासन मिलने के बाद सोमवार 20 मार्च देर शाम खत्म हो गई। इस कारण मंगलवार 21 मार्च से सभी कार्यालयों के कर्मचारी काम पर लौट आए। एक सप्ताह बाद सरकारी कार्यालयों में रौनक लौटी और कर्मचारी काम में व्यस्त नजर आए। विविध कार्यों के लिए नागरिक भी कार्यालयों में उपस्थित नजर आए।

बता दें कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मुख्य मांग को लेकर राज्य सरकारी कर्मचारियों ने 14 मार्च से हड़ताल शुरू कर दी थी। मांगें हल न होने तक आंदोलन वापस लेने की भूमिका पर कर्मचारी डटे हुए थे। इस कारण 20 मार्च को शासन को उनके सामने झुकना पड़ा। सोमवार को सुकाणु समिति के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक हुई। इस दरम्यान पुरानी पेंशन योजना लागू करने अभ्यास करने के लिए समिति का गठन करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद देर शाम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की। वहीं सात दिनों से सभी शासकीय कार्यालय में सन्नाटा छाया था।

विविध काम के लिए कार्यालय में आनेवाले नागरिकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा था। वही टेबलों पर फाइलों का ढेर लग गया था। इसके साथ ही शासकीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का कामकाज भी प्रभावित हो गया था। लेकिन सोमवार को हड़ताल वापसी के बाद मंगलवार से कर्मचारी काम पर लौट आए। आठ दिन का काम पेंडिंग होने के कारण कर्मचारी काम में व्यस्त नजर आ रहे थे। हड़ताल समाप्त होने की जानकारी नागरिकों को मिलने के कारण वे भी विविध काम के लिए कार्यालय में बड़ी संख्या में आये थे। वहीं स्वास्थ विभाग के कर्मचारी काम पर लौटे और स्वास्थ सेवा पटरी पर आ गई है।

कर्मचारियों में हर्ष

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी सप्ताह भर से आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन समाप्त करने के कारण वे मंगलवार को कर्मी काम पर लौटे। कार्य पेंडिंग होने से उन पर काम का बोझ बढ़ गया। पुराने काम निपटाने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा। लेकिन सरकार द्वारा मांगंे पूरी करने का आश्वासन मिलने पर कर्मियों में हर्ष है, कर्मचारियों में उत्साह साफ नजर आ रहा था।

Created On :   22 March 2023 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story