डेंगू जांच के लिए विदर्भ में खुलेंगी और ज्यादा पैथोलॉजी लैब : सावंत

Government will open more pathology labs in vidarbha : Sawant
डेंगू जांच के लिए विदर्भ में खुलेंगी और ज्यादा पैथोलॉजी लैब : सावंत
डेंगू जांच के लिए विदर्भ में खुलेंगी और ज्यादा पैथोलॉजी लैब : सावंत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दीपक सावंत ने कहा है कि विदर्भ में डेंगू जांच के लिए उन स्थानों पर प्रयाेगशालाएं खुलेंगी, जहां डेंगू का प्रमाण अधिक पाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागपुर विभाग में 10 डेंगू जांच प्रयोगशाला है। जरूरत के अनुसार, इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के तहत विजय वडेट्टीवार और अन्य सदस्यों के प्रश्नों पर स्वास्थ्य मंत्री उत्तर दे रहे थे।

डेंगू से पीड़ित 34 मरीजों की हुई मौत 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.दीपक सावंत ने कहा कि इस साल नवंबर तक राज्य में डेंगू के 6894 मरीज पाए गए हैं। उनमें से 34 की मौत हुई है। वाड़ी में 5 मरीजों की मृत्यु हुई है। मलेरिया से चंद्रपुर व गड़चिरोली में मृत्यु हुई है। अलग-अलग रोगों के संबंध में सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार प्रयोगशाला खोली जाएंगी। सदस्य डॉ.मिलिंद माने ने कहा कि डेंगू से मौत मामले में अधिकारी आंकड़े छिपाते हैं। निजी अस्पताल में होनेवाली मौत के आंकड़े मनपा या अन्य शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाते। स्वाइन फ्लू की दवाएं सरकारी अस्पताल में नहीं मिल पाती हैं। समीर मेघे, यशोमति ठाकुर ने भी प्रश्न पूछे। 

स्वास्थ्य अमला मुस्तैद

आपको बता दें डेंगू को लेकर स्वास्थ्य अमला लोगों को जानकारी देने के लिए कई तरह से जतन कर रहा है।बुख़ार एक संक्रमण है, जो वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना  जरुरी होता हैं। मच्छर डेंगू वायरस को फैलाते हैं। इससे पीड़ित लोगों को भयंकर दर्द हो सकता है। बुख़ार के कुछ लक्षणों में  सिरदर्द; त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते और मांसपेशियों सहित जोड़ों में दर्द शामिल हैं। ये जीवन के लिए खतरा हो सकते हैं।

रोकथाम के लिए हर मुमकिन प्रयास

फिल्हाल उपराजधानी सहित विभाग में डेंगू जांच के लिए जो प्रयोगशालाएं हैं। उसकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि ये मुद्दा विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के तहत उठाया गया। जिसके जवाब में सरकार ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जाएंगे।

Created On :   18 Dec 2017 10:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story