कुएं में गिरे आधा दर्जन जंगली सुअर, ग्रामीणों की मदद से बचाया गया

Half a dozen wild boars fell into a well, rescued with the help of villagers
कुएं में गिरे आधा दर्जन जंगली सुअर, ग्रामीणों की मदद से बचाया गया
कुएं में गिरे आधा दर्जन जंगली सुअर, ग्रामीणों की मदद से बचाया गया


 
डिजिटल डेस्क पन्ना। उत्तर वन मंडल के पन्ना रेंज के अंतर्गत ग्राम सुनहरा के पास स्थित एक कुएं में अचानक आधा दर्जन वन्य जीव गिर गए। घटना उस समय हुई जब सुअरों का झुंड ग्राम के खतों से सुबह करीब 10 बजे वापस जंगल की ओर जा रहा था। गांव के लोगों ने सुअरों को कुएं में गिरते हुये देखा तो इसकी जानकारी बीट गार्ड और वन अधिकारियों को दी। घंटों की मसक्कत के बाद पंाच सुअरों को जिंदा निकाल लिया गया। 
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्राम सुनहरा के खेतों में वन्य जीव घुसे हुए थे। जानकारी लगने के बाद सुबह करीब 10 बजे किसानों ने सुअरों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसी दौरान खेतों से जंगल की ओर भागने के समय सुअरों के झुंड में से 6 वन्य जीव ग्राम सुनहरा में ही बने एक कुएं में गिर गये। इस दौरान कुएं की दीवार से टकराने के कारण एक वन्य जीव की गिरने के तुरंत मौत हो गई थीं। सुअरों को कुएं में गिरते हुये किसानों ने देख लिया था जिसकी जानकारी तुरंत बीट गार्ड भान सिंह को दी गई। भान सिंह मौके पर पहुंचे के बाद वन अधिकारियों को जानकारी दी और ग्रामीणो तथा राजकुमार अवस्थी द्वारा रस्सी और तारों की सहायता से सुअरों को कुएं के अंदर से निकलाने का प्रयास शुरू कर दिया।  लास्ट वाइल्डरनेश फाउंडेशन के फील्ड क्वार्डिनेटर इंद्रभान सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्रामीणों की घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पांच सुअरों को जिंदा बचा लिया गया। जबकि एक वन्य जीव की कुएं में गिरने के दौरान ही दीवार से टकराने के कारण मौत हो गई थी। जिसका पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

Created On :   27 Jan 2020 5:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story