काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री, विधान सभा सदस्यता अवधि हो चुकी है खत्म

Health minister is return on work- ended membership period of council
काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री, विधान सभा सदस्यता अवधि हो चुकी है खत्म
काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री, विधान सभा सदस्यता अवधि हो चुकी है खत्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधान मंडल के मानसून सत्र के ऐन मौके पर कामकाज से छुट्टी लेकर मुंबई लौटे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ दीपक सावंत फिर से काम पर लौट आए हैं। बुधवार को नागपुर पहुंच कर उन्होंने अपने विभाग का कामकाज संभाला। दरअसल डॉ सावंत विधान परिषद की स्नातक सीट से एमएलसी थे। लेकिन इस बार शिवसेना ने उन्हें उम्मीदवारी नहीं दी।

उनकी जगह शिवसेना उम्मीदवार बनाए गए विलास पोतनीस चुनाव जीत कर विधान परिषद पहुंच गए, जबकि सावंत के विधान परिषद सदस्यता का कार्यकाल 5 जुलाई को समाप्त हो गया था। इसी दिन उन्होंने राज्य के संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट को पत्र दिया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की वजह से सदन के कामकाज में हिस्सा नही ले सकूंगा, लेकिन अब वे मॉनसून सत्र का आधा कामकाज समाप्त होने के बाद नागपुर लौट आए हैं।

इसके पहले विधान परिषद का टिकट न मिलने के बाद नाराज सावंत ने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। गौरतलब है कि विधान मंडल के किसी सदन का सदस्य रहे बगैर 6 माह तक मंत्री पद पर रहा जा सकता है। फिलहाल शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ने डॉ सावंत के राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई फैसला नही किया है। 
 

Created On :   11 July 2018 8:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story