सर्दी में गर्मी - पारा सामान्य से  5.1 डिग्री ऊपर

Heat in winter - mercury 5.1 degrees above normal
सर्दी में गर्मी - पारा सामान्य से  5.1 डिग्री ऊपर
नागपुर सर्दी में गर्मी - पारा सामान्य से  5.1 डिग्री ऊपर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।. शनिवार को भी शहर वासी दिन भर गर्मी से परेशान रहे। तेज धूप के कारण दिन में धूप के चटके लग रहे थे। सर्दी के इस मौसम में ग्रीष्मकाल का अनुभव आ रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी से पारे का यह मिजाज देखकर लग रहा है कि इस बार प्रचंड गर्मी पड़ सकती हैै। मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप पड़ने से अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार व शनिवार, दोनों दिन इस सीजन का रिकार्ड तापमान रहा। फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवा आ रही है। रविवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। दिन में गर्मी का एहसास होगा।
 

Created On :   12 Feb 2023 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story