चलने लगी लू, अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चंद्रपुर चलने लगी लू, अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर| शहर समेत जिले में कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच सोमवार को दोपहर बाद बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली तथा तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को लू के थपेड़े चल रहे थेे। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक चंद्रपुर समेत विदर्भ के कुछ जिलों में हिटवेव की चेतावनी दी थी। गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस के कारण लोगों को दिन और रात परेशानी हो रही है। दिन में कड़ी धूप से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि सोमवार को गरमी से थोड़ी सी राहत जरूर मिली। दोपहर बाद बादलों के चलते गर्मी का एहसास लोगों को कम हुआ। हल्की और मंद हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई। हल्की हवा चलने व बादल छाए रहने के कारण चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत तो जरूर मिली लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंद्रपुर का तापमपन 40.4 डिसे रहा। वहीं अकोला 41.7 डिसे, अमरावती व वाशिम  41.0 डिसे, वर्धा 40.5 डिसे, ब्रह्मपुरी 40.2 डिसे, यवतमाल 39.5 डिसे, गोंदिया 39.4 डिसे, नागपुर 39.4 डिसे, गड़चिरोली 38.0 डिसे एवं बुलढाणा 37.8 डिसे रहा।


 

Created On :   22 March 2022 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story