स्ट्रॉबेरी की जोरदार आवक से दाम में भारी गिरावट, बढ़ने लगी मांग

Heavy fall in prices due to bumper arrival, demand started increasing
स्ट्रॉबेरी की जोरदार आवक से दाम में भारी गिरावट, बढ़ने लगी मांग
मौसमी फल स्ट्रॉबेरी की जोरदार आवक से दाम में भारी गिरावट, बढ़ने लगी मांग

डिजिटल डेस्क, अकोला. सर्दियों के मौसम में लाल स्ट्रॉबेरी फल बाजार में पहुंचती है। इस बार स्ट्रॉबेरी की बम्पर आवक हो रही है। जिससे जगह-जगह लघु व्यवसायी स्ट्रॉबेरी के ठेले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। आवक बढ़ने से स्ट्रॉबेरी के दाम घट गए हैं। जो तीन-चार माह पूर्व 100 रूपए से लेकर 150 रूपए तक दाम पहुंचे थे। स्ट्रॉबेरी का दो से ढाई महीने का सीजन रहता है। सीजन की शुरूआत में आवक कम रहने से फलो के दाम में तेजी रही। किंतु फिलहाल बम्पर आवक से दाम एकदम से सस्ते हुए हैं। जिससे उसकी मांग बड़े पैमाने पर बढ़ने लगी है, ऐसी जानकारी जनता बाजार अकोला के फल विक्रेता ने दी है। आमतौर पर हर साल दिवाली के आसपास स्ट्रॉबेरी फल बाजार में पहुंचती है। इस साल अक्टूबर माह में भारी बारिश से नासिक, वाई, महाबलेश्वर, भीलर क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी को नुकसान पहुंचा। जिससे सीजन की शुरुआत में स्ट्रॉबेरी की आवक कम रहने से दामों में तेजी रही। फिलहाल में फल बाजार में स्ट्रॉबेरी की बम्पर आवक होने से दाम सस्ते हो गए हैं। उपरोक्त स्थानों स्ट्रॉबेरी के बॉक्स फल बाजार में बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रेड के आधार पर एक बाक्स की कीमत पिछले महीने में 100 से 150 रूपए के आसपास थी, जो अब 50 रू. में दो बॉक्स व 25 रूपए में एक बॉक्स मिल रहा है। 

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

लाल रंग का यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहतमंद भी होता है। इसका रसीला मीठा-खट्टा स्वाद लोगों को खूब भाता है। साथ ही इसकी महक भी इसे दूसरे फलों से अलग है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी जो त्वचा और बालों के लिए सहायक हैं, ऐसा आयुर्वेद चिकित्सकों का मानना है। 

आवक बढ़ने से दाम घटे

 फल विक्रेता, जनता बाजार ने बताया कि महाबलेश्वर, नासिक, पुणे साईड से लाल स्ट्रॉबेरी की आवक बड़े पैमाने पर हो रही है। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद इसकी आवक होती है। अक्टूबर-नवंबर में आवक कम होने से उसके दाम में तेजी रही है। बम्पर आवक से दाम घट गए है। थोक में 160 रूपए के एक बॉक्स में 8 छोटे बॉक्स आते है। लगभग 30-35 नग रहते है। 250 ग्राम का छोटा बॉक्स करीब 25 रू. में एक और 50 रू. में दो बिक रहे है। स्ट्रॉबेरी सस्ती होने से मांग बढ़ गई है। 
 

Created On :   3 Feb 2023 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story