- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में झमाझम बारिश ने बिगाड़ा...
मुंबई में झमाझम बारिश ने बिगाड़ा मध्य रेल का टाईमटेबल
डिजिटल डेस्क, मनमाड़। मुंबई में मूसलाधार बारीश के कारण बुधवार को कुछ ट्रेने रद्द कर दी गईं। जो कुछ ट्रेने लेट हो गईं। जिनमें मनमाड़ से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। हालांकि अपडाउनर्स को देखते हुए गोदावरी एक्सप्रेस रासिक तक चलाई गई। तो वहीं भुसावल-पुणे एक्सप्रेस कल्याण के बजाय दौंड से रवाना हुई। इसके अलावा लंबी दूरी तय करनेवाली ट्रेनों पर भी खासा असर पड़ा। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
रेल यातायात हुआ प्रभावित
मंगलवार से मुंबई में झमाझम बारीश का दौर जारी है। जिससे रेल यातायात जमकर प्रभावित हुआ। उत्तर भारत से आने और जाने वाली ट्रेने दो घंटे देर से चलीं। प्रशासन ने मनमाड़ - मुंबई राज्यरानी और मनमाड़ - कुर्ला गोदावरी एक्सप्रेस रद्द करने की घोषणा मंगलवार रात की थी। जिसमें गोदावरी एक्सप्रेस से मनमाड़, नांदगाव, लासलगांव, निफाड से बडी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी, कारोबारी नासिक तक अपडाउन करते हैं। जिनमें सैंकड़ों यात्रियों ने बुधवार को अपना सफर टाल दिया।
Created On :   20 Sept 2017 3:23 PM GMT