घरों में घुसा पानी, यातायात सेवाएं ठप - हजारों हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बहीं

Heavy rain in Vidarbha - water entered the houses, transport services disturbed
घरों में घुसा पानी, यातायात सेवाएं ठप - हजारों हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बहीं
विदर्भ में आफत की बारिश घरों में घुसा पानी, यातायात सेवाएं ठप - हजारों हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बहीं

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहरों में पानी घुस गया है। अनेक लोगों को घर खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। बांधों के गेट खोलने से नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। चंद्रपुर में बाढ़ में फंसी बस के सभी यात्रियों को बचा लिया गया।  मेड़ीगड्डा, श्रीपदा येलमपल्ली और कोमाराम डैम के पानी से गड़चिरोली की प्राणहिता व गोदावरी नदी उफान पर है, जिससे नदी तट पर बसे 18 गांवों के लोगों का सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यातायात सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गयी हैं।

विदर्भ और मराठवाड़ा का संपर्क टूट गया है, विदर्भ और मराठवाड़ा की सीमा से बहनेवाली यवतमाल जिले की उमरखेड़ तहसील की पैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे ढाणकी से गाजेगांव पुलिया पर 15 फीट तक पानी है।  अमरावती में लगातार बारिश के कारण सभी प्रकल्प लबालब हैं। कुछ लोगों के नाले में बहने की जानकारी मिली है। वहीं गाज गिरने से एक किसान की मौत, जबकि 15 घायल हैं। मृतक का नाम  शुभम विजय लेंडे (26) है। हजारों हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बह गईं हैंं। 

चंद्रपुर शहर समीप इरई डैम के सभी 7 दरवाजें खोले गए हंै, जिससे शहर के रहमतनगर, राजनगर जैसे कुछ इलाकों के दर्जनों घरों को खाली करवाना पड़ा।  जिले के कई मार्ग बंद है। राजुरा तहसील के चिंचोली नाले के पुलिया पर एक ट्रैवल्स बस बाढ़ में फंस गई थी। सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।  सैकड़ों घरों को नुकसान हुआ है। 

तेलंगाना राज्य के मेडीगड्डा और श्रीपदा येलमपल्ली बांध का पानी गोदावरी नदी और कोमाराम डैम का पानी गड़चिरोली की प्राणहिता नदी में छाेड़ने से सिरोंचा तहसील से सटी नदियां उफान पर है।  नदी तट पर बसे 18 गांवों के तकरीबन 2 हजार 103 लोगों का स्थानांतरण किया गया।  

वर्धा जिले के 22 मंडल क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई है। पवनूर गांव में मिट्टी का लघु बांध टूटने से 36 घरों में पानी घुस गया, वहीं दो लोग बाढ़ में बह गए। वर्धा की आर्वी तहसील के धनोडी के निम्न वर्धा बांध के तीन गेट,  हिंगणघाट के वड़गांव बांध के 17 गेट,  समुद्रपुर के नाद बांध के 7 गेटे, हिंगणघाट के लाल नाला बांध के 5 गेट खोले गए हैं। वहीं दाे लोग नाले में बह गए। 

यवतमाल जिले के 55 गांव में अतिवृष्टि दर्ज की गई है। बेंबला बांध, अधरपुस बांध के दो-दो गेट खोले गए हैं। वणी, मारेगांव, रालेगांव, उमरखेड, आर्णी, महागांव में हजारों हेक्टेयर की फसल मिट्टी समेत बह गई है।

अमरावती में पूर्णा बांध के 5 और सपन बांध के 4 दरवाजे खोले गए हैं। अमरावती संभाग के पांचों जिले में पांच दिन से लगातार बारिश जारी है। इस कारण तेजी से सभी प्रकल्पों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई हैञ 

गोंदिया जिले की 38 तहसीलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई है। अनेक जगहों पर सड़कों के टूट जाने एवं पुलों के धस जाने से यातायात बंद हो गया है। गोंदिया तहसील के तुमखेड़ा खुर्द के लोधीटोला में खेती के काम के लिए जा रहे दो मजदूर नाले में बह गए।  गोंदिया शहर पुलिस थानांतर्गत गौतमनगर स्थित चौथा नाला के पानी के बहाव में 2 युवक बह गए।  

Created On :   13 July 2022 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story