हेगड़ेवार स्मारक पहुंचे अयोध्या में खिदाई करने वाले के. के मोहम्मद, संघ से की चर्चा

Hegdewar memorial arrived KK Mohammed, Discussion with officials
हेगड़ेवार स्मारक पहुंचे अयोध्या में खिदाई करने वाले के. के मोहम्मद, संघ से की चर्चा
हेगड़ेवार स्मारक पहुंचे अयोध्या में खिदाई करने वाले के. के मोहम्मद, संघ से की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में धार्मिक स्थल की खुदाई  करनेवाले दल में शामिल रहे पुरातत्वविद के के मोहम्मद ने रेशमबाग स्थित हेड़गेवार स्मारक मंदिर भवन में पहुंचकर संघ पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंन हेड़गेवार की प्रतिमा को अभिवादन किया। हेडगेवार की समाधि को भी नमन किया। इस दौरान उन्होंने  हेडगेवार स्मारक समिति से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी ली। संघ के सह सरकार्यवाह भागय्या व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह व पुस्तकें भेंट की गई। इतिहास के बारे में सबूत जुटाने के मामले में चर्चित के के मोहम्मद ने राजवंश व कुछ धामिक स्थलों के विवाद दूर करने में सरकार को पहले ही काफी सहायता की है। उनके कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानिक किया है। रविवार को वे नागपुर में थे।

भारतीय मंदिर  शोध एवं पुरातात्विक खोज विषय पर उनका व्याख्यान भी हुआ। पुरातत्व विभाग से संबंधित कई अनसुनी जानकारियां भी उन्होंने दी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से मुस्लिम समुदाय को लाभ नहीं होगा। के.के मोहम्मद को नागपुर के विविध संगठनों व संस्थाओं की ओर से सत्कार भी किया गया। सोमवार को हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में संघ का  तृतीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ग आरंभ हुआ है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सहसरकार्यवाह भागय्या ने किया। इस दौरान के के मोहम्मद ने पहुंचकर संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की।

गौरतलब है कि संघ प्रशिक्षण वर्ग में देश भर से 874 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे है। इस प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयंसेवकों को विविध बौद्धिक विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए। संघ के पदाधिकारियों के अलावा संघ पृष्ठभूमि से जुड़े नेता भी संबाेधित करते हैं माना जा रहा है कि स्वयसेवकों को इस बार अयोध्या मामले में आरएसएस के योगदान की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Created On :   20 Nov 2019 3:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story