उड़ान भरते ही गिरा, बद्रीनाथ में हैलिकाॅप्टर क्रैश, इंजीनियर की मौत

Helicopter crash in the Badrinath
उड़ान भरते ही गिरा, बद्रीनाथ में हैलिकाॅप्टर क्रैश, इंजीनियर की मौत
उड़ान भरते ही गिरा, बद्रीनाथ में हैलिकाॅप्टर क्रैश, इंजीनियर की मौत

उत्तराखंड. बद्रीनाथ में हैलिकाॅप्टर टैक आॅफ करते हुए हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक इंजीनियर की मौत हो गई। जैसे ही टेकआॅफ किया थोड़ी उंचाई पर जाते ही बंद्रीनाथ के जंगलों में जा गिरा। इसमें करीब 8 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही फौरन ही बचे यात्रियों को सुरक्षित करने के लिए टीम रवाना की गई।

हैलिकाॅप्टर निजी था और इसमें 5 यात्री सवार थे जो कि गुजरात के बताए जा रहे हैं। पायलेट के घायले होने की सूचना है जबकि यात्री सुरक्षित हैं। वहीं हैलिकाॅप्टर का इंजीनियर लामा दुर्घटना का शिकार हो गया। हैलिकाॅप्टर देहरादून जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह 7.45 बजे उड़ान भरते वक्त हादसा हो गया।

यहां आपको बता दें कि बद्रीनाथ की यात्रा के लिए हर साल ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। चार धाम यात्रा में इसका विशेष स्थान हैं।

Created On :   10 Jun 2017 3:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story