तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन और दुपहिया सवारों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

High speed car hits another vehicle and a two-wheeler, 2 injured
तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन और दुपहिया सवारों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
तेज रफ्तार कार ने दूसरे वाहन और दुपहिया सवारों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के कड़वी चौंक स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने दुपहिया सवार को जोरदार टक्कर मारी। साथ ही दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। यह हादसा गोंडवाना चौंक की तरफ जा रहे रास्ते पर हुआ। उस मार्ग पर पुलिया के ऊपर कार का एक सिरा बुरी तरह से पचक गया। कार नंबर एम ए 40 AC 3715 है। हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक वहां से फरार हो गया।

दुर्घटनाग्रसित वाहन किसका है, उसका मालिक कौन है, वाहन चला कौन रहा था। इसके बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है। जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में चुटी है कि कार का चालक और मालिक कौन है। घटना के बाद कार सवार वहां से फरार हो गए थे।

सफेद रंग की कार का एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो चुका है। कार पर खून के निशान भी दिखाई दिए। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में दुपहिया चालक बुरी तरह घायल हुआ। पुलिस हादसे के असल कारण और वाहन सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। 

Created On :   26 Aug 2018 4:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story