स्वभाव से मिलनसार थे हिमांशु, कभी पत्रकारों को भी दे देते थे सेहत के टिप्स

Himanshu was very friendly with the nature, sometimes gave health tips to Journalists
स्वभाव से मिलनसार थे हिमांशु, कभी पत्रकारों को भी दे देते थे सेहत के टिप्स
स्वभाव से मिलनसार थे हिमांशु, कभी पत्रकारों को भी दे देते थे सेहत के टिप्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस हिमांशु रॉय को हड्डियों का कैंसर हो गया था। कभी मुंबई पुलिस के सबसे हैंडसम अधिकारी के रुप में पहचाने जाने वाले रॉय बेहद मिलनसार भी थे। वे अक्सर पत्रकारों को भी सेहत से जुड़े टिप देते रहते थे। लेकिन सेहत को लेकर इतना जागरूक होने के बावजूद उन्हें एक ऐसी बीमारी ने घेर लिया जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया। आखिरकार एक साहसी और कर्तव्यदक्ष अधिकारी दर्द के आगे हार गया।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रॉय की शुरूआती शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित कैंपियन स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट जेविर्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत में वे अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन बाद में चार्टर्ड एकाउंटेंट बन गए। वैश्विक अकाउंटिंग कंपनी आर्थर एंडरसन में उन्होंने दो साल काम किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी।

इसी परीक्षा हाल में उनकी मुलाकात भावना से हुई जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। भावना जाने माने लेखक अमीश त्रिपाठी की बहन हैं। भावना भी बाद में आईएएस बन गईं थीं लेकिन रॉय से शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और समाजसेवा करने लगीं। रॉय की पहली नियुक्ति 1991 में मालेगांव में हुई यहां बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद पैदा हुए तनाव से वे निपटे।

इसके बाद उन्हें नाशिक और अहमदनगर का पुलिस अधीक्षक भी बनाया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, ट्रैफिक और जोन एक में भी वे तैनात रहे। 2004 से 2007 के बीच पदोन्नति देकर नाशिक पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। इसी दौरान उन्होंने कई अहम मामले सुलझाए। 26/11 आतंकी हमले के दोषी कसाब को फांसी देने की प्रक्रिया में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख रहते रॉय को जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। वे पहले पुलिस अधिकारी थे जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। फिलहाल रॉय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अस्थापना) के पद पर तैनात थे। व्यस्तता कितनी भी हो वे व्यायाम करना कभी नहीं टालते थे।      
 

Created On :   11 May 2018 1:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story