शशिभूषण वाजपेयी को हिंदी सेवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी की घोषणा

Hindi Service Award goes to Shashibhushan Vajpayee, Declaration
शशिभूषण वाजपेयी को हिंदी सेवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी की घोषणा
शशिभूषण वाजपेयी को हिंदी सेवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी की घोषणा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने साल 2016-17 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस दौरान शशिभूषण वाजपेयी को हिंदी सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के समन्वयक डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री शशि भूषण वाजपेयी और ‘डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए सूर्यप्रसाद दीक्षित के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए हिन्दी साहित्य अकादमी ने हिन्दी सेवियों को पुरस्कृत किया जाना है। अकादमी के ये पुरस्कार अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय और विधागत होते हैं। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी के सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।

भाषा की सेवा की
राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार के अंतर्गत ‘छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ डॉ. माधव सक्सेना (अरविंद) को, ‘साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ श्री हृदयेश मयंक को, ‘पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार’ पं. शंकरप्रसाद अग्निहोत्री को, ‘डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार’ श्री अश्विनीकुमार मिश्र को, ‘गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ डॉ. अशोक कामत को, ‘कांतिलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ श्री गंगाधर ढोबड़े को ‘व्ही. शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’, राम गोविन्द को और ‘सुब्रम्हण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ डॉ. इंद्रबहादुर सिंह को प्रदान किया जाएगा।

इन्हें भी नवाजा 

विधा पुरस्कारों के अंतर्गत काव्य के लिए दिया जाने वाला ‘संत नामदेव पुरस्कार’ डॉ.भगवान गव्हाडे, नेहा विलास भांडारकर, माधवी दीपक चौरसिया (कमलेश चौरसिया) को, नाटक के लिए दिया जाने वाला ‘विष्णुदास भावे पुरस्कार’ स्वामी बुद्धदेव भारती (बलवंत खोरगडे), डॉ.बालकृष्ण रामभाऊ महाजन और दिनेशचंद्र मिश्र को, उपन्यासकारों को दिया जाने वाला ‘जैनेन्द्र कुमार पुरस्कार’ रश्मि वर्मा, रेखा शिवकुमार बैजल, पवन चिंतामणी तिवारी को, कहानी के लिए दिया जाने वाला ‘मुंशी प्रेमचन्द’ पुरस्कार, भारती गोरे, श्री अरविन्द श्रीधर झाडे, डॉ. दीप्ती गुप्ता को, व्यंग और ललित निबंध के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार’संतोष रामनारायण पांडेय (संतोष बादल), महेश दुबे, राजेश कुमार मिश्र (राजेश विक्रांत) को, जीवनी और आत्मकथा के लिए दिया जाने वाला ‘काका कालेलकर पुरस्कार’ डॉ.राजेंद्र पटोरिया, लोकसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘फणीश्वरनाथ रेणु’ पुरस्कार रमेश यादव एवं डॉ. विनायक सांबा तुमराम को बालसाहित्य के लिए दिया जाने वाला ‘सोहनलाल द्विवेदी पुरस्कार’ डॉ प्रमिला शर्मा, शंकर विठोबाजी विटणकर और विवेक मूंदडा (आनंद) को, समीक्षा के लिए दिया जाने वाला ‘आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार दिया गया।

‘महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ के लिए चयन नहीं

इसके अलावा डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. दयानन्द रामचन्द्र तिवारी और प्रा. डॉ. रणजीत रामराव जाधव को, पत्रकारिता-सिने-पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला ‘बाबूराव विष्णु पराड़कर’ पुरस्कार विवेक अग्रवाल को, अनुवाद के लिए दिया जाने वाला ‘मामा वरेरकर पुरस्कार दिया गया। सुनन्दा श्रीराम देवस्थली, अशोक कुमार जौहरीलाल बिंदल और डॉ.चंद्रशेखर शर्मा को, वैज्ञानिक तकनीकी के लिए दिया जाने वाला ‘होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार दिया गया। डॉ कृष्ण कुमार मिश्र को दिया जाएगा। हिंदी भाषा, भाषाशास्त्र तथा व्याकरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया जाने वाले ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ के लिए इस वर्ष किसी का चयन नहीं किया गया। 

Created On :   28 Nov 2017 12:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story