होमगार्ड भर्ती रद्द : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले पात्र उम्मीदवार

Home Guard recruitment canceled: eligible candidates met Gadkari
होमगार्ड भर्ती रद्द : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले पात्र उम्मीदवार
होमगार्ड भर्ती रद्द : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले पात्र उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। होमगार्ड भर्ती रद्द किए जाने के प्रकरण को लेकर शनिवार को होमगार्ड के पात्र उम्मीदवारों ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री से पीड़ित उम्मीदवारों ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या के बारे में वे मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर अवगत कराएंगे। पीड़ितों ने उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। युवा कांग्रेस के सचिव व नगरसेवक बंटी शेलके ने होमगार्ड भर्ती में पात्र उम्मीदवारों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान 1238 पात्र उम्मीदवारों न्याय दिलाने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने असंतोषित पात्र उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजेंगे। बता दें कि नागपुर में होमगार्ड के 1238 पदों पर भर्ती की गई। उसके बाद इस भर्ती को रद्द कर दिया गया।

इस भर्ती में कुछ पात्र उम्मीदवारों के पास यह आखिरी मौका था। इसके बाद होने वाली होमगार्ड की भर्ती में वे उम्र के बंधन के चलते शामिल नहीं हो सकेंगे। उनके पास होमगार्ड में यह भर्ती होने का अंतिम अवसर था। इस भर्ती को रद्द कर दिए जाने से कई उम्मीदवारों का भविष्य चौपट होता नजर आ रहा है। पात्र उम्मीदवारों में होमगार्ड भर्ती को रद्द किए जाने पर काफी रोष है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व नगरसेवक बंटी बाबा शेलके, मोनिका सपाटे, अंजलि चौहान, अंकित ठाकरे, आकांशा मून, सुनीता दारोकर, कोमल लोथे, रेशमा अंसारी, नितिन पांडे, शिल्पा मेंढे, देवेंद्र वडकी, संकेत दापुरकर, नीलेश यादव, पायल वैद्य, महेंद्र भोयर, विशाल सपाटे, खुशबू राजपूत, सचिन दहारे, चेतन नाकाडे, रश्मि सपाटे, अक्षय पुरी, रोहिनी बेहाड़े, अस्मिता जांभुलकर, कोमल लोथे, शिल्पा मेंढे आदि उम्मीदवार उपस्थित थे।

Created On :   1 Sept 2019 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story