- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- जनसेवा व सादगी से ही मानवी जीवन...
जनसेवा व सादगी से ही मानवी जीवन सफल, जलमंदिर के लोकार्पण पर धार्मिक अनुष्ठान

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जनसेवा व सादगी से ही मनुष्य जीवन सफल होता है। इसलिए सभी ने नि:स्वार्थ भावना से जनसेवा करनी चाहिए। चंद्रपुर के पारेख परिवार ने इस सेवा के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी, यह उद्गार राष्ट्रसंत आनंदऋषि महाराज के उत्तराधिकारी सुुशिष्य युवाचार्य महेंद्रऋषि महाराज ने व्यक्त किए। होली चातुर्मास के अवसर पर मंगलवार को चंद्रपुर में आगमन के बाद चांदा क्लब परिसर में आयोजित प्रवचन सभा में वह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अखिल मानवसेवा जैन तत्वज्ञान का अधिष्ठान है। होली चातुर्मास के अवसर पर प्रवचनों के माध्यम से मानव सेवा की आराधना करेंगे। जिसके बाद चांदा क्लब ग्राउंड पर नवनिर्मित स्व.मदनकुंवर पारख स्मृति जल मंदिर का लोकार्पण जिलाधिकारी अजय गुल्हाने के हाथों किया गया। इस अवसर पर हितेंद्रऋषि और साध्वी सुश्री सन्मति महाराज (ताईजी महाराज) एवं वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष योगेश भंडारी, श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष निर्दोष पुगलिया, प्रमुख आयोजक दीपक पारेख, डॉ.अशोक बोथरा, जैन सेवा समिति के अधक्ष राज पुगलिया, रवींद्र बैद, जितेंद्र चोरडिया, जितेंद्र जोगड, गौतम भंडारी, शीतल सुराणा, राजेश डागा, अजय संघवी, दीपक डगली, अशोक सिंघवी, विनोद दत्तात्रय, नेहा बैद, सरिता चोरडिया, भारती मुठा, अर्चना बंब, शीतल डगली आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
जैन भवन तक निकाली संतों की शोभायात्रा
चांदा क्लब ग्राउंड से जैन भवन तक युवाचार्य व संतों की शोभायात्रा उत्साहपूर्वक निकाली गई। यह शोभायात्रा जैन भवन में पहुंचने के बाद युवाचार्य महेंद्रऋषि द्वारा प्रवचन दिया गया। युवाचार्य के रूप में नियुक्त होने के बाद पहली बार चंद्रपुर में आगमन होने पर जैन समाजबंधुओं ने उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
तीन दिवसीय प्रवचनों की श्रृंखला
युवाचार्य महेंद्रऋषि महाराज का प्रवचन 18 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक जैन भवन में होगा। युवाचार्य के साथ हितेंद्रऋषि व साध्वी सुश्री सन्मति म.सा., साध्वीवृंद भी मार्गदर्शन करेंगे। इस प्रवचन सभा में श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर लाभ लेने का आह्वान सकल जैन समाज के अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेश पुगलिया, वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष योगेश भंडारी, श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष निर्दोष पुगलिया व अन्य पदाधिकारियों ने किया है।
Created On :   16 March 2022 7:58 PM IST