नाले में झाड़ियों के पीछे मिला मानव कंकाल, हत्या कर हाथ काटकर फेंका

Human skeleton found behind bushes in a drain, killed and thrown to death
नाले में झाड़ियों के पीछे मिला मानव कंकाल, हत्या कर हाथ काटकर फेंका
नाले में झाड़ियों के पीछे मिला मानव कंकाल, हत्या कर हाथ काटकर फेंका

डिजिटल डेस्क,  नागपुर । पंजाबराव कृषि महाविद्यालय के भीतर झाड़ियों में एक मानव कंकाल मिलने से परिसर में खलबली मच गई है। घटना की जानकारी मिलने पर सीताबर्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ थानेदार जग्वेंद्र राजपूत ने गोताखोर जगदीश खरे की मदद से कंकाल को जंगल के अंदर से बाहर निकाला। पश्चात खरे ने शववाहिका में कंकाल ले जाकर मोक्षधाम घाट में दफना दिया। कंकाल के पास पुलिस को एक पैंट मिला है।  इस मामले में हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है। कंकाल के दोनों हाथ कटे हुए थे। 

15 दिन पहले हत्या की आशंका
आशंका व्यक्त की जा रही है कि जंगल में संभवत: वह किसी महिला के साथ गया होगा। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। घटना करीब 15 दिन पहले की होगी, जिससे शव कंकाल में तब्दील हो गया। सीताबर्डी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती यह है कि, आखिर वह कंकाल किसका है और किसने उसकी हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी। उसका पैंट उसके शरीर से अलग पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान के लिए पुलिस के सामने कड़ी चुनौती है। सीताबर्डी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

बजाजनगर चौक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, दो जख्मी
बजाजनगर चौक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दो युवकों को घायल करने का प्रकरण सामने आया है। घायलों में सचिन पुरुषोत्तम मंडलवार व श्रीकांत महादेव राऊत  प्रेमनगर, रामदासपेठ शामिल हैं। घटना  बजाजनगर चौक में  पीवीके वाइन शॉप के सामने हुई। सचिन व श्रीकांत के बीच कई महीने से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर श्रीकांत व उसका मित्र प्रशांत कोकडे ने सचिन को पीवीके वाइन शॉप के सामने बुलाया। इतने में श्रीकांत व सचिन का विवाद गहरा गया। 

आरोप है कि सचिन ने श्रीकांत पर चाकू से हमला कर दिया। सचिन के हाथ से चाकू नीचे गिर गया। वह चाकू उठाकर श्रीकांत ने सचिन के पेट पर वार कर दिया। सचिन नीचे गिर पड़ा। बजाजनगर थाने का एक दल पहुंचा। पुलिस ने जख्मी सचिन व श्रीकांत को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती किया। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने श्रीकांत व उसके मित्र प्रशांत पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। घायल श्रीकांत की शिकायत पर पुलिस ने सचिन के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। सचिन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Created On :   24 Feb 2020 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story