जनता के इस आशीर्वाद के लिए जनता का ऋणी हूं: बृजेंद्र प्रताप सिंह

I am indebted to the public for this blessings of the people: Brijendra Pratap Singh
जनता के इस आशीर्वाद के लिए जनता का ऋणी हूं: बृजेंद्र प्रताप सिंह
पन्ना जनता के इस आशीर्वाद के लिए जनता का ऋणी हूं: बृजेंद्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। जिले की पांचों जनपद पंचायतों के अध्यक्ष में पांच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी पांचों भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की जीत होने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पन्ना जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती गीता कोरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय, अजयगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष रामरती यादव, उपाध्यक्ष महबूब खान व गुनौर में जलसी बाई और उपाध्यक्ष राम शिरोमणि मिश्रा, पवई जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती मोहनी मिश्रा व उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह और शाहनगर में अध्यक्ष पद के लिए आशीष खरे और उपाध्यक्ष शिवराज सिंह आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में पर नवनिर्वाचित जनपद पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। श्री सिंह ने कहा कि  जिले की 5 जनपद पंचायतों का निर्वाचन हुआ है। जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर यह सबसे बड़ी जीत मानता हूं। इस जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हू।ं जनता से मिले इस अपार स्नेह के प्रति मैं जनता का ऋणी हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे और सेवा भाव के साथ इस कर्तव्य को निर्वाहन करते रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने भी सभी निर्वाचित पांचों जपं अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

Created On :   29 July 2022 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story