मैं उसे प्रेम करता हूं, तू उसे भूल जा- दो प्रेमियों के बीच मारपीट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाठोडा क्षेत्र में एक ही युवती से प्रेम करने वाले दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने दूसरे युवक के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे वह जख्मी हो गया। घायल अभय ईश्वर सनोडिया (20), आराधना नगर, यशोधरा नगर निवासी की शिकायत पर वाठोड़ा पुलिस ने आरोपी रवि इशूलाल लिल्हारे (22), नागेश्वर नगर, पारडी निवासी को धारा 324, 504 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जमानत पर छोड़ दिया।
दोनों मिस्त्री हैं और दोस्त भी: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभय सनोडिया और रवि लिल्हारे, दोनों मिस्त्री हैं। दोनों दोस्त भी हैं। दोनों पडोसी राज्य से करीब 5 माह पहले नागपुर में कामकाज की तलाश में आए थे। यहां पर दोनों मकान के मिस्त्री का काम मिला, तो करने लगे। दोनों एक ही युवती से प्रेम करने लगे थे।
पहले दोनों के बीच विवाद हुआ : यह बात रवि को पता चली, तो उसने गत 10 फरवरी को रात करीब 10 बजे अभय से मुलाकात की। उसने अभय से कहा कि, तू उस युवती को भूल जा, मैं उससे प्यार करता हूं। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी रवि ने बगल में पड़ी ईंट को उठाकर अभय के सिर पर मारकर उसे जख्मी कर दिया। घायल अभय की शिकायत वाठोड़ा थाने के उप-निरीक्षक लेपांडे ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रवि लिल्हारे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।
Created On :   13 Feb 2023 7:44 PM IST