मुंबई भाजपा अध्यक्ष की सरकार को चेतावनी - 1 जून से दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो खोलेंगे  

If permission is not given to open shops from June 1, they will open
 मुंबई भाजपा अध्यक्ष की सरकार को चेतावनी - 1 जून से दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो खोलेंगे  
 मुंबई भाजपा अध्यक्ष की सरकार को चेतावनी - 1 जून से दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो खोलेंगे  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार ने 1 जून से मुंबई में दुकाने खोलने की अनुमति नहीं दी तो अपनी दुकाने खोलने वाली व्यापारियों का भाजपा समर्थन करेगी। शनिवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारो से बातचीत में विधायक लोढा ने कहा कि राज्य सरकार छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों के धैर्य की परीक्षा न ले। सभी दुकानदारों, व्यापारियों तथा संस्थानों को 1 जून  से नियमित रूप से खोलने की अनुमति प्रदान करें। महाराष्ट्र में 20 लाख से ज्यादा दुकानदार और व्यापारी हैं। ये सभी लोग अनावश्यक लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बंद होने के कारण आर्थिक रूप से परेशान हैं। इससे उनका धैर्य अब जबाब दे रहा है। ऐसे में भाजपा व्यापारियों के साथ है। 

लोढ़ा के नेतृत्व में राजभवन गए प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर लॉकडाउन की वजह से छोटे-छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को होनेवाले आर्थिक से अवगत कराया। लॉकडाउन अवधि के दौरान बंद दुकानो को जीएसटी और बिजली बिलों में छूट देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में वीरेन्द्र शाह (अध्यक्ष, रीटेल ट्रेड़ वेलफेअर असोसिएशन), विनेश मेहता (अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र), मोहनभाई गुलानी (चेअरमैन, चेम्बर ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र इंड्रस्टीज एण्ड ट्रेड़), जयेश जरीवाला (अध्यक्ष, मुम्बई भाजप व्यापार सेल), शंकरभाई ठक्कर (अध्यक्ष, अखिल भारतीय खाद्यतेल महासंघ), जितुभाई (उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र), संजीव पटेल (अध्यक्ष, मुम्बई भाजप गुजराती सेल), प्रतीक कर्पे (सचिव, मुम्बई भाजपा) शामिल थे। 

Created On :   29 May 2021 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story