पशुओं को रंग लगाया तो जाना पड़ेगा जेल

If you paint animals, you will have to go to jail
पशुओं को रंग लगाया तो जाना पड़ेगा जेल
नागपुर पशुओं को रंग लगाया तो जाना पड़ेगा जेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. होली में कई शरारती तत्व द्वारा कुत्ते, बिल्ली, गाय आदि को रंग लगा देते हैं। अब ऐसा करने पर जेल तक जाना पड़ सकता है। संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अनुसार, किसी भी पशु को रंग नहीं लगाया जा सकता है। रंग में मिले केमिकल्स उनकी चमड़ी में चिपक जाते हैं और बाद में खुजली का कारण बनते हैं। पेट में केमिकल्स जाने से उनकी मौत तक हो सकती है। स्किन पर लगा रंग स्वभाववश पशु चाटने लगते हैं, जो जीभ से होते हुए पेट में चला जाता है।

पशु मित्र स्वप्निल बोधाने ने बताया कि होली के दौरान पशुओं का ध्यान रखें। उन्हें अनावश्यक परेशान न करें। पशु-प्रेमी नजर रखेंगे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

 

Created On :   6 March 2023 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story