खुले में कचरा फेंका तो सोशल मीडिया पर हो जाएंगे मशहूर

If you throw garbage in the open, you will become famous on social media
खुले में कचरा फेंका तो सोशल मीडिया पर हो जाएंगे मशहूर
तीसरी आंख रखेगी नजर  खुले में कचरा फेंका तो सोशल मीडिया पर हो जाएंगे मशहूर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. मनपा प्रशासन ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक अनूठी योजना बनाई है। इस योजना के जरिए खुले में कचरा फेंकने वाले मशहूर हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने ऐसी जगहों पर कैमरे लगाने का मूड बना लिया है, वो भी वहां जहां हमेशा कचरा डाला जाता है। इन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। इसके बाद इन लोगों के फोटो या वीडियो प्रसार माध्यमों को दिए जाएंगे। साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इसकी मानहानि और नुकसान के लिए मनपा जिम्मेदार नहीं रहेगी और मनपा किसी तरह की भरपाई भी नहीं देगी। 

लॉकडाउन में निगम की कचरा गाड़ी से शराब की सप्लाई, ड्राइवर समेत 3 आरोपी  गिरफ्तार – News18 हिंदी

कचरा मुक्त सुंदर शहर रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है, लेकिन कुछ लोग जगह-जगह कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं। बार-बार सूचना देने के बाद भी ये लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण मनपा ने लगाम कसने की ठान ली है। जगह-जगह कैमरे लगाकर ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद जो भी कचरा खुले में फेंकता है, तो उसका फोटाे या वीडियो प्रसार माध्यमों में दिया जाएगा। 

बिहार के गांवों में कचरे संग्रह के लिए बांटे जाएंगे कूड़ेदान साथ ही हर  वार्ड में होगा साइकिल रिक्शा » Bihar Khabar

बता दें कि, कचरा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छता कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रत्येक घर का कचरा जमा करने वाहन आता है। इसी के साथ सार्वजिनक स्थल पर कचरा न डालने के लिए जनजागरण भी किया जा रहा है।

नगर निगम खुले में कचरा फेंकने वालों के घरों के बाहर राम धुन बजाएगा, जानें  कहा होगा ये अनोखा काम | Municipal Corporation will play Ram Dhun outside  the houses of those

इसके बावजूद नागरिक सड़क और खुले में कचरा फेंकते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन अब कोई भी सार्वजिनक स्थल या खुले में कचरा फेंकेगा, तो नोटिस थमाया जाएगा। इसके बाद भी यदि कचरा डाला, तो दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। 

भारत में कचरा प्रबंधन की चुनौतियाँ और अवसर | Hindi Water Portal

इसी के साथ ही हमेशा कचरा फेंके जानेवाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जाएगी। यदि कोई गलत तरीके से कचरा फेंकते दिखाई दिया, तो उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आएगा। 

Created On :   22 Aug 2022 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story