बेमौसम बारिश का असर: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Impact of unseasonal rain maximum temperature dropped 5 degrees in 24 hours
बेमौसम बारिश का असर: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
बेमौसम बारिश का असर: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत आस-पास के जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में यकायक भारी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में नागपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

तेज धूप की संभावना कम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व विदर्भ के कई जिलों में बारिश होने से सर्द हवा चल रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू होगी। एक-दो दिन धूप खिलने की संभावना कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 25.2 डिग्री हुआ। मंगलवार को सुबह से बादल छाए हुए दिख रहे हैं।

इधर विमानों पर लगातार मौसम की मार
खराब मौसम के कारण नागपुर पहुंचने वाले विमानों की लेट-लतीफी का सिलसिला जारी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पुणे से वाले विमानों में सोमवार को भी देरी दर्ज की गई। इस वजह से उनकी आगे की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। 

ऐसी रही स्थिति
जानकारी के अनुसार पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 284 शाम 2.15 बजे से आधा घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 दोपहर 12 बजे से आधा घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 दोपहर 1.05 बजे से 1 घंटा 45 मिनट देरी से, कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 रात 5.30 बजे से 3 घंटे देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 202 शाम 7.20 बजे से 2 घंटे देरी से, कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 404 रात 8.10 बजे से आधा घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 रात 8.15 बजे से 1 घंटा देरी से, और  मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 रात 9.45 बजे से 1 घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।
 

Created On :   17 Dec 2019 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story