आरटीओ में महिला उत्पीड़न का मामले में 5 घंटे तक चली पूछताछ, 17 लोगों के बयान दर्ज

In the case of harassment of women in RTO, the inquiry lasted for 5 hours
आरटीओ में महिला उत्पीड़न का मामले में 5 घंटे तक चली पूछताछ, 17 लोगों के बयान दर्ज
रिपोर्ट का इंतजार आरटीओ में महिला उत्पीड़न का मामले में 5 घंटे तक चली पूछताछ, 17 लोगों के बयान दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शहर आरटीओ की महिला कर्मचारी के साथ लैंगिक शोषण की शिकायत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार शनिवार को महिला शिकायत निवारण समिति यहां पहुंची। समिति ने कार्यालय में 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक कुल 17 लोगों से पूछताछ की। इसमें  चपरासी से लेकर क्लर्क आदि शामिल थे। सबसे आखिर में आरटीओ अधिकारी का बयान दर्ज किया गया। जल्द ही समिति की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाने वाली है। समिति में वाशी व कोल्हापुर से आए अधिकारी शामिल थे। 

जांच के आदेश : जानकारी के अनुसार, शहर आरटीओ की एक महिला मोटर वाहक निरीक्षक ने कार्यालय के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रवींद्र भुयार पर लैंगिक शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत 16 जनवरी को कार्यालय में की गई थी। मामला परिवहन आयुक्त के पास पहुंचने के बाद इसमें उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई, जिसमें वाशी की उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्रीमती हेमांगिनी पाटील को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कोल्हापुर की प्रभारी उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दीपक पाटील को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पुणे की मोटर वाहक अभियोक्ता शारदा वाडेकर को सदस्य सचिव बनाया गया। कमेटी में अशासकीय सदस्य अंतर्गत महिला तकरार निवारण समिति नागपुर के सदस्य भी थे। कुल 7 से ज्यादा लोगों की टीम ने शहर आरटीओ में पहुंच घटना को लेकर जांच-पड़ताल की। 

महिला कर्मचारियों को बुलाया : उपरोक्त मामले में केवल महिला कर्मचारियों से बातचीत की गई। पूर्व व शहर आरटीओ में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारी  को सुबह 11.30 बजे बुलाया गया था। दिन भर चली पूछताछ के बाद शाम 5.30 बजे उन्हें जाने की अनुमति दी गई। इन महिला कर्मचारियों में  चपरासी से क्लर्क, इंस्पेक्टर तक शामिल थीं। 

Created On :   29 Jan 2023 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story