शीघ्र आ रहा है इस बार मानसून, विदर्भ में 8 से 10 जून के बीच आने के आसार

In Vidarbha monsoon is Coming soon between 8 and 10 June
शीघ्र आ रहा है इस बार मानसून, विदर्भ में 8 से 10 जून के बीच आने के आसार
शीघ्र आ रहा है इस बार मानसून, विदर्भ में 8 से 10 जून के बीच आने के आसार

डिजिटल डेस्क,नागपुर । मानसून इस बार विदर्भ में जल्दी दस्तक देने वाला है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। कहा गया है कि 8 से 10 जून के बीच विदर्भ के कई स्थानों खासकर पूर्व-दक्षिण विदर्भ के चंद्रपुर, गड़चिरोली व यवतमाल में झमाझम व उपराजधानी सहित अन्य जिलों में फुहारें पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में 8 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से विदर्भ में मानसूनी फुहारें पड़ सकती हैं। मानसून कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, रायलसीमा तथा तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। अगले 48 घंटों में इसके कोंकण, गोवा, कर्नाटक व रायलसीमा के बचे हुए हिस्सों तथा आंध्रप्रदेश के कुछ और भागों में सक्रिय होने के आसार हैं। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती चक्र से पूर्व मध्य प्रदेश, पूर्व विदर्भ व तेलंगाना के ऊपर से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पंजाब से बंगाल में गंगा के कछारों तक हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ व झारखंड होते हुए फैली है, जबकि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती चक्र बना हुआ है। ये परिस्थितियां बता रहीं है कि मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसके विदर्भ तक पहुंचने में अब कुछ दिन का ही इंतजार है। 

शाम होेते ही मौसम बदलने लगा
पिछले दो-तीन दिनों सेे शाम होते ही मौसम बदलने लगा है। मंगलवार की सुबह से ही बादलों की ओट ने राहत बनाए रखी। हालांकि उमस और गर्मी ने परेशान भी कर रखा है।  सोमवार को  शहर के कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक 2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दिन के तापमान में हल्की सी बढ़त रही, जबकि रात का पारा रविवार की अपेक्षा 2.6 डिग्री नीचे गिरा। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अार्द्रता अधिकतम 53 तथा न्यूनतम 33 प्रतिशत रही।

Created On :   5 Jun 2018 10:42 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story