‘आपली बस’ की आय बढ़ी , दो महीने में 1.78 करोड़ का मुनाफा

Income of Aapali Bus increased profit of 1.78 crores in two months
‘आपली बस’ की आय बढ़ी , दो महीने में 1.78 करोड़ का मुनाफा
‘आपली बस’ की आय बढ़ी , दो महीने में 1.78 करोड़ का मुनाफा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिसंबर में परिवहन समिति के सभापति पद का कार्यभार स्वीकारने के बाद किए गए प्रयासों के कारण जनवरी और फरवरी में आपली बस की आय में बढ़ोतरी होने का दावा, सभापति बाल्या बोरकर ने किया है। पिछले वर्ष जनवरी और फरवरी में आय की तुलना में इस वर्ष 1 करोड़ 78 लाख रुपए की आय बढ़ने का उल्लेख किया है।  पिछले दो महीने में आपली बस की आय के आंकड़े सभापति बाल्या बोरकर ने जारी िकए। पिछले वर्ष जनवरी में ‘आपली बस’ को टिकट और विद्यार्थी पासेस से 5 करोड़ 17 हजार 733 रुपए आय मिली। इस जनवरी में 5 करोड़ 92 लाख 24 हजार 73 रुपए की आय हुई। फरवरी में पिछले वर्ष 4 करोड़ 76 लाख 34 हजार 570 रुपए और इस फरवरी में 5 करोड़ 80 लाख 69 हजार 751 रुपए परिवहन विभाग को मिले। जनवरी में 74 लाख 51 हजार 340 रुपए और फरवरी में 1 करोड़ 4 लाख 35 हजार 181 रुपए, कुल 1 करोड़ 78 लाख 86 हजार 521 रुपए की आय परिवहन विभाग को हुई।

फेरियां बढ़ने से फायदा हुआ
बाल्या बोरकर ने बताया कि इन दो महीने में बस की 1 लाख 18 हजार फेरियां हुईं। बस की फेरियां बढ़ने के कारण आय में बढ़ोतरी हुई। 743 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया। इन यात्रियों से 7 लाख रुपए का दंड वसूला गया,  लेकिन आपली बस के लिए परिवहन विभाग को हर महीने में 6 करोड़ का नुकसान सहन करना पड़ रहा है। नुकसान के आंकड़ों में कोई कटौती नहीं हुई। िपछले साल हर महीने में 12.50 करोड़ का खर्च था, अब इसमें एक करोड़ की बढ़ोतरी होने का उल्लेख किया गया। पदभार स्वीकारने से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, बस की नियमित जांच की जा रही है। सभापति बोरकर ने इससे आय में बढ़ोतरी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि  भविष्य में आय बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेगें। 

32 लोग बर्खास्त
सभापति बोरकर ने बताया कि आपली बस में काम करते समय वॉट्सएप ग्रुप द्वारा टिकट जांच की जानकारी ड्यूटी पर तैनात कंडक्टर को पहुंचाने वाले 32 लोगों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। 194 कंडक्टर के पहचान-पत्र जब्त किए गए हैं।
 

Created On :   3 March 2020 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story