सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से नागरिकों की जेब पर पड़ रहा बोझ

डिजिटल डेस्क, अकोला। वर्तमान स्थिति में देश में गैस सिलेंडर के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। वर्ष 2021 के अप्रैल माह से जुलाई 2022 तक गैस सिलेंउर के दाम 17 प्रतिशत बढ़ गए है। अप्रैल 2021 में 14 किलो के गैस सिलेंडर की किमत 814.5 पैसे थी, सिलेंडर की कीमत में 7 बार हुई बढोतरी के बाद इसकी कीमत जुलाई 2022 में 1058 रूपए पहुंच गई है। सिलेंडर की कीमतों में हो रही इजाफे के चलते नागरिकों की जेब पर अतिक्ति बोझ बढ गया है। बता दें कि खाद्य पदार्थों के साथ अन्य सामग्री के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके विपरीत सामान्य व्यक्ति की आय में किसी प्रकार की बढोतरी नहीं हो रही है। आय व खर्च में काफी बड़ा अंतर होने के कारण सामान्य नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है।
लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के दाम
गैस सिलेंडर की लगातार बढ रही कीमतों ने सामान्य नागरिकों को जीना मुहाल कर दिया है। मई 2020 में गैस सिलेंडर के दाम 500 रूप के भीतर थे। जिसके बाद सिलेंडर के दाम में लगातार बढोतरी रही है। मई 2021 में 14.2 किलो के गैस सिलेडर की कीमत 814 रूपए थी। अप्रैल व मई माह में सिलेंडर की कीमत में 100 रूपए की बढोतरी हो गई। मार्च 2022 के अंत में सिलेंडर की कीमत 905 रूपए थी, लेकिन कीमतों में हो रहे इजाफे के कारण जुलाई 2022 में सिलेंडर 1058 रूपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई।
मई माह में दो बार बढ़ोतरी
सिलेंडर के दाम बढने के पूर्व माह के अंत में सिलेंडर के दाम तय होकर उसकी कीमत की घोषणा होती थी। लेकिन सरकार ने मई 2022 के माह में दो बार गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढोतरी की। 1 मई को 1005 में रूपए में मिलने वाले सिलेंडर में 3 रूपए 50 पैसे की बढोतरी की गई। जबकि जुलाई माह में सरकार ने सीधे सिलेंडर के दाम में 50 रूपए की बढोतरी करते हुए आम आदमी की जेब पर कैची चला दी।
Created On :   19 July 2022 6:50 PM IST