इंडिगो के विमान ने पांच यात्रियों को लेकर उड़ान भरी

IndiGo aircraft flew with five passengers
 इंडिगो के विमान ने पांच यात्रियों को लेकर उड़ान भरी
 इंडिगो के विमान ने पांच यात्रियों को लेकर उड़ान भरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यात्रियों को पैसा नहीं लौटाना पड़े, इसलिए इंडिगो विमान कंपनी यात्री नहीं होने के बाद भी अपनी कई उड़ानें रद्द नहीं कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कई सारे लोग हवाई यात्रा की योजना महीनों पहले बनाकर टिकट बुक करते हैं, जिससे ज्यादातर दिल्ली-मुंबई का टिकट 22 सौ से 23 सौ तक रहता है, जबकि उन्होंने टिकट कैंसिल करने का चार्ज 3 हजार रुपए रखा है। यदि कोई टिकट कैंसिल भी करता है, तो वह उसे एक भी पैसा लौटाने वाले नहीं हैं।

पैसा वापस लौटना नहीं चाहती
इंडिगो का विमान क्रमांक 2018 सोमवार को नागपुर से दिल्ली के िलए सिर्फ 5 यात्रियों को लेकर गया। इंडिगो के विमान में दिल्ली का टिकट उस समय बुक किया था, जब कोरोना के बारे में कोई चर्चा भी नहीं थी। टिकट का पीएनआर नंबर जीएचडीएन9एम है, जिस पर 4 यात्रियों का टिकट है। दिल्ली में भी बंद होने की वजह से वहां जाकर भी कुछ फायदा नहीं था, क्योंकि यात्रियों को जम्मू जाना था। इंडिगो यात्रियों को पैसा वापस लौटना नहीं चाहती है। इससे न तो उसने उड़ान रद्द की और न ही यात्री टिकट कैंसिल कर पैसे वापस ले सकते थे, क्योंकि उसका कैंसिल चार्ज टिकट से अधिक है। -विनोद शेंडे, ट्रैवल्स एजेंसी 

अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ कई उड़ानें हुईं रद्द
कोरोना वायरस के देशव्यापी बंद के चलते रविवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ अनेक उड़ानें रद्द की गई, जिससे आगे की उड़ाने प्रभावित हुईं। सोमवार से नागपुर आने वाला दोहा और शारजाह का एक भी विमान 28 मार्च तक नहीं आएगा। 29 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ान आरंभ होने की संभावना है हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है।

*शारजहा से सुबह 3.45 बजे आने वाला एयर अरेबिया का विमान (क्रमांक 416)
* दिल्ली से सुबह 7 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 774)
*मुंबई से सुबह 7.20 बजे आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक 627)
*मुंबई से सुबह 7.50 बजे आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 2601)
*पुणे से सुबह 8.55 बजे आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 283)
*मुंबई से सुबह 9.55 बजे आने वाला इंडिगो  का विमान (क्रमांक 5393)
*दिल्ली से सुबह 11.15 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 6512)
*चेन्नई से दोपहर 1 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 653)
*मुंबई से दोपहर 1.05 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5388) 
*मुंबई से शाम 5.30 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 403)
*कोलकाता से रात 8.10 बजे आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 404)
*मुंबई से रात 8.15 बजे आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 142) 
* मुंबई से रात 8.35 बजे आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक 629) 
*दिल्ली से रात 8.55 बजे आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 2519) 
 (नागपुर नहीं आने से इनकी आगे की उड़ानें भी प्रभावित रहीं)

नागपुर से उड़ान नहीं भरी
*दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 636) 
* इंदौर जाने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 509) 
 

Created On :   23 March 2020 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story