गर्मी में घंटों इंतजार के बाद रवाना हुई इंडिगो की दो फ्लाइट, परेशान होते रहे यात्राी

Indigo two flights left after waiting for hours, ac were not started
गर्मी में घंटों इंतजार के बाद रवाना हुई इंडिगो की दो फ्लाइट, परेशान होते रहे यात्राी
गर्मी में घंटों इंतजार के बाद रवाना हुई इंडिगो की दो फ्लाइट, परेशान होते रहे यात्राी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भीषण गर्मी से परेशान विमान यात्रियों को मोटी रकम खर्च करने के बाद भी गर्मी में हलाकान होना पड़ा। मुंबई जाने वाले विमान में यात्रियों को बैठाकर रखा, जबकि एसी तक काम नहीं कर रहा था। घंटे भर यात्री पसीने से तर रहे। पूछने पर कोई अधिकारी उचित उत्तर देने के लिए तैयार नहीं था। दो विमानों के खराब होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों का हंगामा
नागपुर से दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-134 तकनीकी खराबी के कारण दोपहर एक बजे उड़ान नहीं भर सका। हैरानी की बात तो यह है कि यात्रियों के पूछने के बाद भी अधिकारी उन्हें गुमराह करते रहे। यात्रियों ने व्यवस्था को लेकर विमानतल पर जमकर हंगामा किया। गर्मी और घंटों इंतजार से यात्रियों की हालत खराब हो गई थी। कई सारे यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट तक छूट गई। आखिरकार विमान ने 5 घंटे देरी से शाम 6 बजे उड़ान भरी। 

घंटे भर खड़ा रहा विमान
वहीं, मुंबई जाने वाले विमान क्रमांक-5389 के यात्री गर्मी से बेहाल अपने विमान के रवाना होने का इंतजार करते रहे। विमान में यात्रियों के सवार हो जाने के बाद भी उसका एसी चालू नहीं किया गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने स्टॉफ से शिकायत की, तो वे पहले बोले-फ्यूल ऑवरफ्लो होने के कारण विमान खड़ा है। बाद में बताया कि डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होने के कारण विमान नहीं उड़ पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों ने टेक्निकल खराबी के नाम पर अपनी गलती पर पर्दा डाल लिया। 

इन उड़ानों में भी देरी
इसके अलावा दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 2018, मुंबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 और कोलकाता का इंडिगो का विमान 2 घंटे देरी से बताया गया।

अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर एसी फेल 
सोमवार को दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों की हालत नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर गर्मी के कारण खराब हो गई। यात्रा के लिए  मोटी रकम खर्च करने के बाद भी विमानतल पर बगैर एसी यात्री व्यवस्था को कोसते रहे। दूसरी तरफ विमान घंटों लेट था। इसके साथ ही इंडिगो के विमान में दोपहर में यात्रियों को बैठा दिया और खराबी के कारण एसी तक काम नहीं कर रहा था।
 

Created On :   4 Jun 2019 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story