इंडिगो का सर्वर डाउन हुआ, नहीं बन पाए बोर्डिंग पास, उपराजधानी में हल्की बारिश

Indigos server down, failed boarding pass process in Nagpur airport
इंडिगो का सर्वर डाउन हुआ, नहीं बन पाए बोर्डिंग पास, उपराजधानी में हल्की बारिश
इंडिगो का सर्वर डाउन हुआ, नहीं बन पाए बोर्डिंग पास, उपराजधानी में हल्की बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  रविवार को दोपहर अचानक से इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने के कारण बोर्डिंग पास ना मिलने से यात्रियों को भेजने की व्यवस्था अचानक से ठप्प पड़ गई। कुछ देर प्रयास करने के बाद जब मामले में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ तो विमान कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए। तभी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद मैन्युअल बोर्डिंग पास बनाने का निर्णय लिया गया जिन्हें बनाने में काफी समय लगा। यही वजह है कि नागपुर से जाने वाले इंडिगो के कई विमानों में देरी दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर पर इंडिगो के विमान से मंुबई जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग अड़चन आ रही थी। इस दौरान यात्रियों को मामले की जानकारी ना देते हुए कुछ देर इंतजार करने के िलए कहा गया। विमान के लिए समय होने के बाद भी जब यात्रियों को बोर्डिंग नहीं मिला तो यात्रियों ने नाराजगी जताना आरंभ कर दी तब जाकर इंडिगो के अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि सर्वर डाउन हो गया है इस वजह से बोर्डिंग सिस्टम ठप्प हो गया है। इसके बाद इंडिगो के अधिकारियों ने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से स्वीकृति लेकर मैन्युअल करना आरंभ किया। बोर्डिंग मैन्युअल करने के कारण काफी समय लग रहा था जबकि सर्वर ना होने से पहले ही देर हो चुकी थी इस वजह कई सारे विमानों में देरी दर्ज की गई।

सर्वर के कारण इन विमानों में हुई देरी

मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5326 तय समय सुबह 10.25 बजे से आधा घंटे देरी से, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 6514 तय समय सुबह 11.45 बजे से 1 घंटे देरी से, मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5394 तय समय दोपहर 12.05 बजे से 1 घंटे देरी से, पुणे जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 तय समय दोपहर 12.35 बजे से 45 मिनट देरी से, चेन्नई जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 571 तय समय दोपहर 1.30 बजे से 1 घंटे देरी से, मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5389 तय समय दोपहर 1.35 बजे से 2 घंटे देरी से उड़ान भर सका।

Created On :   19 Jan 2020 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story