भारत-पाक तनाव का असर : दो दिन पहले खत्म हो सकता है विधानमंडल सत्र

Indo-Pak tension : Maharashtra Legislature session may be end before two days
भारत-पाक तनाव का असर : दो दिन पहले खत्म हो सकता है विधानमंडल सत्र
भारत-पाक तनाव का असर : दो दिन पहले खत्म हो सकता है विधानमंडल सत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र गुरूवार को खत्म हो सकता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर मंडरा रहे खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के नेताओं और आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दत्ता पडसलगीकर और मुंबई पुलिस आयुक्त सुबोध जायसवाल भी मौजूद थे। गुरूवार की सुबह होने वाली सर्वदलीय बैठक में इससे जुड़ा फैसला लिया जा सकता है। सत्र खत्म करने से पहले विनियोग विधेयक मंजूर किया जा सकता है। 25 फरवरी को शुरू हुआ बजट सत्र 2 मार्च तक चलना था। आखिरी के दो दिनों में राज्य में सूखे के हालात पर चर्चा होनी थी। वहीं गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था चौकस है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

Created On :   27 Feb 2019 8:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story