परभणी के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बने इंद्र मणी

By - Bhaskar Hindi |14 July 2022 4:25 PM IST
जिम्मेदारी परभणी के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बने इंद्र मणी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। परभणी के वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. इंद्र मणी की नियुक्ति की गई है। मणी दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था में अनुसंधान सहनिदेशक हैं। गुरुवार को राज्यपाल तथा कुलपति भगत सिंह कोश्यारी ने मणी की नियुक्ति की घोषणा की है। परभणी के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक ढवण का कार्यकाल 6 मई 2022 को खत्म हो गया था। उसके बाद से कुलपति का अतिरिक्त पद भार औरंगाबाद के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद येवले को सौंपा गया था।
Created On :   14 July 2022 9:55 PM IST
Next Story