- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- पिंजरा बंद घायल बाघिन को भेजा...
पिंजरा बंद घायल बाघिन को भेजा गोरेवाड़ा

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। पोंभूर्णा तहसील के पोंभुर्णा-चेक आष्टा मार्ग के पुलिया में गुरुवार को बकरी का शिकार करने के बाद एक बाघिन जा फंसी थी। काफी जद्दोजहद के बाद वनविभाग ने बाघिन को पिंजराबंद किया, जिसमें वह घायल थी। उसे गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में भेजा गया है।जंगली सुअर के शिकार के लिए बारूद भरकर जंगल में रखा मांस का गोला उसके मुंह में फटने से वह घायल होने की आशंका जताई जा रही है। दरम्यान मध्यचांदा वनविभाग ने जांच शुरू की है।
गुरुवार को पुलिया के पाइप में फंसी बाघिन को बचाते समय ग्रामीण क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार के लिए बारूद भरकर मांस के गोलों का उपयोग करने की जानकारी सामने आयी। बचाव अभियान में बाघिन के जबड़े को चोटें दिखी। उपवनसंरक्षक अरविंद मुंढे ने ताड़ोबा के पशुवैद्यकीय अधिकारी डा.रविकांत खोब्रागडे, कोठारी के रेस्क्यू दल को बुलाया गया। 7 घंटे बाद बाघिन को पिंजराबंद किया गया। बाघिन के मुंह में चोटें व खून दिखा। ग्रामीण क्षेत्र में जंगली सुअरों के शिकार के लिए बारूद भरकर मांस के गोले जंगल में रखे जाते है।
घायल बाघिन के साथ यह होने की आशंका उपवनसंरक्षक अरविंद मुंढे ने जताई। बाघिन पर हाथबम फेंका व उसके मुंह में बम फुटने की घटना मात्र एक अफवाह है। घायल बाघिन 7 दिसंबर को मुंह में शावक ले जाते हुए कैमेरे में ट्रैप हुई। उसमें वह ठीक थी। इसके बाद 12 दिसंबर को बाघिन पुन: कैमरे में कैद हुई, जिसमें उसके मुंह में घाव दिखे। इस दौर में वह घायल होने की आशंका है। तब से वह घायल अवस्था में घूम रही थी किंतु वह िपंजराबंद होने के बाद शुक्रवार को उसे गोरेवाड़ा भेजा गया। जहां उसपर उपचार शुरू हुआ है।
Created On :   26 Dec 2021 6:15 PM IST