खूनी मांजे से मासूम की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

Innocent dies with bloody manja, accident happened while returning home from school
खूनी मांजे से मासूम की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
दर्दनाक खूनी मांजे से मासूम की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खूनी मांजे से और एक मासूम की मौत हो गई। पिता के वाहन पर घर जाते वक्त उसका गला बुरी तरह मांजे से कट गया था, हालांकी चिकित्सकों ने शल्यक्रिया कर उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उपचार के दौरान मासूम ने दमतोड़ दिया। उपराजधानी में यह दूसरा दर्दनाक हादसा है, इसके अलावा दर्जन भर लोग मांजे से जख्मी हुए हैं। प्रशासन मांजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में असफल रहा है।

जरीपटका स्थित मिसाल ले-आउट की नागभूमी सोसायटी के रहने वाले किराना व्यापारी कृष्णा शाहू का छोटा बेटा वेद हादसे का शिकार हो गया। उसकी उम्र महज 11 साल की थी। महात्मा फूले स्कूल में कक्षा 5 में बढ़ता था। हमेशा की तरह शनिवार को भी स्कूल गया हुआ था। करीब 4 बजे कृष्णा उसे लेने निकले और स्कूल पहुंचे। वेद स्कूटर सामने पर खड़ा, उसके पिता वाहन चला रहे थे। तभी इंदौरा बाराखोली क्षेत्र में कहीं से नायलॉन मांजा लहराते हुए आया और वेद के गले की सांस नली कट गई। 

वेद को खून से लथपथ देखकर जनता अस्पताल ले जाया गया। जहां से धंतोली के निजी अस्पताल रैफर किया गया। जहां कटी हुई नस जोड़ी गई, लेकिन रविवार तड़के अचानक वेद की तबियत खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। 

Created On :   15 Jan 2023 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story