इंस्टाग्राम पर देवी देवताओं का अपमान, 10 से ज्यादा संस्थाओं ने दिया धरना

Insults of Goddess in Instagram, Protest by 10 organisations
इंस्टाग्राम पर देवी देवताओं का अपमान, 10 से ज्यादा संस्थाओं ने दिया धरना
इंस्टाग्राम पर देवी देवताओं का अपमान, 10 से ज्यादा संस्थाओं ने दिया धरना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भगवान गणपति, महावीर, राम, कृष्ण, साईबाबा आदि पर शर्मनाक टिप्पणी के खिलाफ 10 से ज्यादा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में इंस्टाग्राम के दफ्तर पर धरना दिया। विधायक लोढ़ा ने कहा है कि जिस देश में इंस्टाग्राम एवं उसकी पैतृक कंपनी फेसबुक सालाना अरबों रुपए का कारोबार करती है, उसी देश के धर्म एवं देवी देवताओं के बारे में शर्मनाक दुष्प्रचार करना दुखद है, इसे सहन नहीं किया जा सकता।

इंस्टाग्राम के दफ्तर पर धरना
मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के वन बीकेसी स्थित इंस्टाग्राम के दफ्तर पर करीब चार घंटे तक चले इस धरने के बाद इंस्टाग्राम द्वारा धर्म एवं देवी देवताओं के प्रति शर्मनाक सामग्री तत्काल हटाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ही विधायक लोढ़ा एवं प्रदर्शनकारी वहां से बाहर निकले।  विधायक लोढ़ा ने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है साथ ही साइबर सेल में भी शिकायत की है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर भगवान महावीर, राम, कृष्ण, गणपति, शिव, साईबाबा एवं अन्य कई हिंदु देवी देवताओं के बहुत ही अभद्र, शर्मनाक एवं बहुत ही अपमानजनक चित्र प्रेषित किए जा रहे थे, साथ ही गाली गलौज भरी टिप्पणियां की जा रही थीं।

धर्मों के खिलाफ टिप्पणी
हिंदु एवं जैन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ भी बेहद शर्मनाक टिप्पणियां की जा रही थी। प्रदर्शन में विधायक लोढ़ा के साथ नरेंद्र भंडारी, प्रदीप फोफाणी, विनय विराणी, नरेश जैन, चिराग दोशी, जिग्नेश वारिया, वीरल शाह, मीतेश शाह, सिद्धार्थ रवाशा एवं जतिनभाई आदि सहित वंदे शासनम, ताड़देव जैन संघ, गुरु राजेंद्र परिवार, मलबार हिल जैन समाज, हिंदु वाहिनी, मुंबई समता संस्थान, जिनशक्ति, दर्शन भक्त मंडल, महाराष्ट्र धर्म संस्थान आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी थे। प्रदर्शनकारियों ने इंस्टाग्राम के दफ्तर में बैठकर इंस्टाग्राम मुर्दाबाद, इंस्टाग्राम की दादागिरी, नहीं चलेगी नहीं चलेगी एवं धर्म और भगवान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाएं एवं अपना विरोध प्रदर्शन किया।

Created On :   7 March 2018 4:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story