आईपीएल की तैयारियां अच्छी, अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकती है टीम में जगह - रोहित शर्मा

IPL preparations are good, Arjun Tendulkar can get a place in the team - Rohit Sharma
आईपीएल की तैयारियां अच्छी, अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकती है टीम में जगह - रोहित शर्मा
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल की तैयारियां अच्छी, अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकती है टीम में जगह - रोहित शर्मा

डिजिटल डेस्क, मुंबई, सोमदत्त शर्मा| इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 16 को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। सभी टीमें आईपीएल के इस महासमर की तैयारियों में जुटी हुई हैं। मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन के लिए खास तैयारियां की हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम की तैयारियों को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। रोहित शर्मा का मानना है हमारे पास अच्छे विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ बेहतरीन घरेलू खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने पिछले डोमेस्टिक सीजन में अच्छा क्रिकेट खेला है।            

मुंबई इंडियंस के साथ कप्तानी के 10 साल पूरे कर चुके रोहित शर्मा का कहना है कि पिछले 10 साल काफी रोमांचक रहे हैं। सबसे रोमांचक पलों के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल में चैंपियन बनाना सबसे खास रहा है। रोहित का कहना है कि हमारे पास पिछले सीजन के मुकाबले इस बार अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं। ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों के साथ हम पूरे साल खेलते रहते हैं लेकिन घरेलू खिलाड़ियों के साथ खेलने को कम मिलता है। आईपीएल के इस सीजन में हमें देश के सुपर स्टारों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।           

आईपीएल के पिछले सीजन पर निराशा जाहिर करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले सीजन में हमने किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जिसके चलते हम आईपीएल में आखिर तक नहीं पहुंच पाए थे। इस साल हमारी कोशिश रहेगी कि सीजन में हम अच्छी क्रिकेट खेलें। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल का आखरी सीजन होगा लेकिन रोहित शर्मा का मानना है कि वे भी पिछले दो-तीन साल से इस तरह की अफवाह सुन रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के हालिया प्रदर्शन पर रोहित शर्मा का कहना है कि अर्जुन ने घरेलू सीजन में न केवल अच्छी बल्लेबाजी की है बल्कि गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। क्या इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे, इस सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि उनके प्रदर्शन को देखकर हम कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस में उनकी जगह जरूर बनती है। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर का भी मानना है कि अर्जुन ने पिछले दो सालों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर काफी मेहनत की है और घरेलू सीजन में रन भी बनाए हैं। लिहाजा उन्हें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
 

Created On :   29 March 2023 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story