Pune City News: नगरसेवक के लिए 76 और अध्यक्ष के लिए 4 लोग इच्छुक

नगरसेवक के लिए 76 और अध्यक्ष के लिए 4 लोग इच्छुक
भाजपा द्वारा इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार

भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। तलेगांव दाभाड़े नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा के पास नगर अध्यक्ष पद के लिए चार और नगरसेवक पद के लिए 76 लोगों ने साक्षात्कार दिए। पार्टी के प्रभारी गणेश भेगड़े ने जानकारी दी कि जल्द ही आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

नगर परिषद चुनाव की घोषणा होने के कारण शहर के सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 14 वार्डों के लिए 76 उम्मीदवारों ने आवेदन दाखिल किए हैं और नगर अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने पार्टी से उम्मीदवारी की मांग की है। नगर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष दाभाड़े पाटिल, पूर्व उपनगर अध्यक्ष किशोर भेगड़े, पूर्व उपनगर अध्यक्ष गिरीश खेर और महाराष्ट्र प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश भेगड़े ने कोर कमेटी के सामने साक्षात्कार दिए।

इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार कोर कमेटी के पदाधिकारी पूर्व राज्यमंत्री संजय उर्फ बाला भेगड़े, चंद्रकांत शेटे, रवींद्र दाभाड़े, इंदरमल ओसवाल, रवींद्र भेगड़े, सुरेश झेंड, अशोक दाभाड़े, चिराग खांडगे, अशोक दाभाड़े और प्रकाश ओसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुए। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है।

महायुति में दरार

मावल तहसील में राष्ट्रवादी (अजित पवार) और भाजपा, दोनों दलों के एक साथ चुनाव लड़ने की संभावना बनी थी। हालांकि, हाल ही में दोनों दलों ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, जिससे महायुति में फिर दरार पैदा हो गई है। इसलिए, भाजपा द्वारा सभी प्रभागों के लिए उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। तलेगांव दाभाड़े नगर परिषद मावल तहसील की प्रमुख स्थानीय स्वराज्य संस्था है। इसलिए इस नगर परिषद पर सत्ता हासिल करने के लिए राष्ट्रवादी, भाजपा और महाविकास आघाड़ी की ओर से भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

Created On :   5 Nov 2025 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story