- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ईरानी ट्रॉफी : जाफर तिहरे शतक से...
ईरानी ट्रॉफी : जाफर तिहरे शतक से चूके, विदर्भ के 702

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिग्गज अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर इतिहास रचने में असफल रहे गए। मुंबई के पूर्व रणजी कप्तान जाफर अपने 285 के स्कोर में मात्र एक रन का इजाफा कर 286 रन पर आउट होकर तिहरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस शानदार पारी से रणजी चैंपियन विदर्भ ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण पहले समाप्त किए जाने तक पांच विकेट पर 702 रन का विशाल स्कोर बना लिया। विदर्भ के हरफनमौला खिलाड़ी अपूर्व वानखेड़े 99 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके पास मैच के चौथे दिन शतक बनाने के शानदार मौका है।
खराब रोशनी के कारण समय से पूर्व रोका गया खेल
विदर्भ ने कल के तीन विकेट पर 598 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पारी में 104 रन का इजाफा कर स्कोर 702 पहुंचा दिया। मैच के तीसरे दिन सिर्फ 28 ओवर ही फेंके जा सके। इस मैच में विदर्भ की पकड़ मजबूत हो गई है। शेष भारत को यदि ईरानी कप जीतना है तो उसे शेष बचे समय में विदर्भ के स्कोर को पार करना होगा। रणजी चैंपियन विदर्भ ने सुबह जब अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो जाफर 285 और अपूर्व वानखेड़े 44 रन पर नाबाद थे। उम्मीद की जा रही थी कि जाफर 40 साल से अधिक की उम्र में तिहरे शतक का नया रिकाॅर्ड बनायेंगे। लेकिन वह अपने स्कोर में एक रन जोड़ने के बाद सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बोल्ड हो गए। जाफर ने 431 गेंदों पर 286 रन में 34 चौके अाैर एक छक्का लगाया। जाफर का विकेट 600 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद वानखेड़े ने अक्षय वड़कर (37) के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रन जोड़े। वड़कर को लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने विकेट के पीछे कैच कराया। वड़कर ने 58 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
मैच के तीसरे दिन महज 28 ओवर का ही खेल हो पाया
स्टम्प्स के समय वानखेड़े 173 गेंदों में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर क्रीज पर थे। वानखेड़े ने अपनी पारी के दौरान 173 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्के और 12 चौके शामिल है। उनके साथ आदित्य सरवटे चार रन बनाकर क्रीज पर थे। शेष भारत के लिए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल 36 ओवर में 91 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 43 ओवर में 123 रन देकर एक विकेट और दूसरे ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने 48 ओवर में 202 रन देकर एक विकेट लिया। शाहबाज नदीम ने 45 ओवर में 159 रन खर्च कर एक विकेट लिया।
स्कोर बोर्ड
विदर्भ रन गेंद 4 6
फैज कै. सैनी बो. अश्विन 89 190 6 1
आर संजय कै. समर्थ बो. यादव 53 111 6 1
वसीम जाफर बो. कौल 286 431 34 1
सतीश कै. भारत बो. कौल 120 280 10 2
अपूर्व वानखेड़े नाबाद 99 173 12 2
वड़कर कै. भारत बो. नदीम 37 58 4 0
आदित्य सरवटे नाबाद 4 6 1 0
अतिरिक्त : 14, कुल : 208 ओवर में 5 विकेट पर 702 रन
विकेट पतन : 1-101, 2-218, 3-507, 4-600, 5-691
गेंदबाजी : नवदीप सैनी 32-7-106-0, सिद्धार्थ कौल 36-7-91-2, रविचंद्रन अश्विन 43-2-123-1, शाहबाज नदीम 45-5-159-1, जयंत यादव 48-3-202-1, समर्थ आर 4-0-9-0
Created On :   16 March 2018 8:56 PM IST